{"_id":"64d4d28bec705f8e330b48d6","slug":"25-thousand-reward-history-sheeter-arrested-raebareli-news-c-101-1-slko1031-2481-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Thu, 10 Aug 2023 05:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 10 Aug 2023 05:36 PM IST
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को दबोच लिया। थानेदार देवेंद्र अवस्थी ने बताया कि सलोन कोतवाली क्षेत्र के नायन गांव निवासी सौरभ सिंह को सुबह दहिरापुर मोड़ के पास से पकड़ा गया। पकड़े गए सौरभ सिंह पर सलोन, महराजगंज, खीरों, गुरुबख्शगंज थाने में लूट, हत्या का प्रयास, मारपीट, गुंडा एक्ट व गैंगेस्टर समेत 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गुरुबख्शगंज थाने में दर्ज गैंगेस्टर अधिनियम के मामले में काफी समय से सौरभ फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी न होने पर एसपी ने इनाम घोषित किया था। संवाद
गांजा के साथ बंदी
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को गांजा तस्कर को दबोच लिया। थानेदार संजय कुमार ने बताया कि गोहन्ना गांव निवासी रजत पटेल को पकड़ा गया। इसकी निशानदेही पर 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। संवाद
विज्ञापन
गांजा के साथ बंदी
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को गांजा तस्कर को दबोच लिया। थानेदार संजय कुमार ने बताया कि गोहन्ना गांव निवासी रजत पटेल को पकड़ा गया। इसकी निशानदेही पर 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। संवाद
विज्ञापन