फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   25 thousand prize on ex MP Dhananjay singh

पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित

Fri, 05 Mar 2021 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
25 thousand prize on ex MP Dhananjay singh
लखनऊ। राजधानी में अजीत सिंह हत्याकांड में फरार जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर कमिश्नरेट पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। बृहस्पतिवार को डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन ने पूर्व सांसद पर इनाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह की हत्या के मामले में पूर्व सांसद साजिश करने के आरोपी हैं।
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन के मुताबिक, अजीत हत्याकांड में पूर्व सांसद के खिलाफ कोर्ट से गैरजमानती वारंट हासिल करने के बाद तलाश तेज कर दी है। बुधवार रात को पुलिस ने लखनऊ में उनके चार ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन पूर्व सांसद नहीं मिले। पुलिस ने इन ठिकानों से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया था। पूछताछ के बाद इन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली में होने की आशंका, एक टीम ने डाला डेरा
पूर्व सांसद दिल्ली के किसी वकील के संपर्क में हैं। इसकी जानकारी होने पर पुलिस की एक टीम दिल्ली भेज दी गई है, जहां कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। टीम ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। वहीं शूटर रवि यादव, राजेश तोमर, शिवेंद्र सिंह उर्फ अंकुर की भी तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद पर दर्ज हैं 38 मुकदमे
पिछले साल इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल की गई जमानत अर्जी में पूर्व सांसद ने खुद ही अपनी हिस्ट्रीशीट पेश की थी, जिसमें हलफनामा दिया था कि उसके खिलाफ 38 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से 24 में वह बरी हो चुका है। एक मुकदमे में वह डिस्चार्ज है। चार में फाइनल रिपोर्ट लग गई है। तीन सरकार की तरफ से वापस हो चुके हैं। लॉकडाउन के दौरान जौनपुर में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक को धमकी देकर रंगदारी मांगी गई थी। पीड़ित ने पूर्व सांसद पर आरोप लगाया था। पुलिस ने पूर्व सांसद को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 27 अगस्त को सशर्त जमानत दी थी।

पूर्व सांसद की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही पुलिस, कुर्की की तैयारी
डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन के मुताबिक, आरोपी पूर्व सांसद की संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। इसमें गोमती नगर, गुडंबा, सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में छह फ्लैट, मकान, दो फॉर्म हाउस, गोमतीनगर में लैब, कई अवैध कंपनियां, दिल्ली, जौनपुर, वाराणसी, मऊ, फतेहगढ़ व बाराबंकी में संपत्ति होने की जानकारी मिली है। इसके अलावा पेट्रोल पंप, लखनऊ में कई स्टैंड, झारखंड में फ ॉर्म हाउस और कई स्थानों पर ईंट-भट्ठे होने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस की ओर से प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग को पत्र लिखा गया है। पुलिस का कहना है कि धनंजय और उनके परिवार का आय का मुख्य श्रोत न होने के बावजूद आपराधिक कृत्यों से संपत्ति बनाई गई है जिसे जब्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए शूटर गिरधारी उर्फ डॉक्टर की संपत्तियों का भी ब्योरा जुटाया है जो करोड़ों में है। इसमें ईंट भट्ठे, आजमगढ़ व मऊ में फॉर्म हाउस, कई फर्जी कंपनियां, शराब के ठेके व कारखाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed