{"_id":"681c7cc7c5a5cd04740fd29d","slug":"25-thousand-bounty-accused-forced-minors-into-prostitution-arrested-three-sent-jail-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नाबालिगों से अनैतिक काम कराने वाला 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, तीन को भेजा जा चुका जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नाबालिगों से अनैतिक काम कराने वाला 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, तीन को भेजा जा चुका जेल
Thu, 08 May 2025 04:05 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 08 May 2025 04:05 PM IST
सार
मदेयगंज पुलिस ने नाबालिगों से अनैतिक काम कराने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पहले उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मदेयगंज पुलिस ने नाबालिग लड़कियों से अनैतिक काम कराने के आरोपी मो. अरमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर चार मई को डीसीपी मध्य ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। इस मामले में पूर्व में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर राजेश सिंह के मुताबिक देह व्यापार और सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ा गया है। 25 फरवरी को एक महिला ने आरोपियों पर उनकी बेटी को जबरन अपने साथ रखने, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और देह व्यापार कराने की एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: यूपी के सभी 75 जिलों में सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी, कालेधन पर नकेल और किसानों को बेहतर मुआवजा मिलेगा
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP weather today: लखनऊ में सुबह से हल्की बारिश, आज 20 जिलों में बरसात के साथ बिजली गिरने का अलर्ट, फिर मौसम पलटने का संकेत
छानबीन के दौरान सात अप्रैल को पुलिस ने गिरोह में काम करने वाली मेनका तिवारी और अरुण तिवारी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 19 अप्रैल को एक अन्य साथी तनु सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था। अरमान की तलाश में पुलिस उसके मूल जनपद गोंडा भी गई थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर उसे पक्का पुल के पास से पकड़ लिया गया।