फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   25 percent concession will be given for buying flats in group.

खुशखबरी: समूह में फ्लैट खरीदने वालों को 25 फीसदी तक छूट देने की तैयारी

Wed, 17 Mar 2021 11:03 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 17 Mar 2021 11:03 AM IST
विज्ञापन
25 percent concession will be given for buying flats in group.
प्रतीकात्मक तस्वीर

आवास विकास परिषद से समूह में फ्लैट खरीदने वाली संस्थाओं व विभागों को कीमत में 25 फीसदी तक छूट मिल सकती है। लखनऊ समेत कई शहरों में सात साल से करीब नौ हजार फ्लैट खाली हैं। बुधवार को आवास विकास बोर्ड की बैठक में मंजूरी के लिए इस बाबत प्रस्ताव लाया जा सकता है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि परिषद खाली फ्लैटों को बेचने के लिए अलग-अलग योजनाओं में एकमुश्त भुगतान पर 10 से लेकर 15 प्रतिशत तक की छूट कीमत पर दे रही है। इसके बावजूद फ्लैट बिक नहीं रहे हैं। इसलिए परिषद एक साथ बड़ी संख्या में फ्लैट खरीदने वाली संस्थाओं व विभागों को 25 फीसदी तक छूट देने की तैयारी कर रही है। यह तैयारी पावर कॉर्पोरेशन द्वारा एक साथ 80 फ्लैट खरीदने के प्रस्ताव दिए जाने के बाद शुरू हुई है।
विज्ञापन


40 लाख से एक करोड़ कीमत तक एक फ्लैट की कीमत
लखनऊ में आवास विकास परिषद की अवध विहार व वृंदावन योजना में ही लगभग 2500 फ्लैट खाली हैं। इनमें टू बीएचके से लेकर पेंट हाउस तक शामिल हैं। इनकी कीमत 40 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड में ये प्रस्ताव भी लाए जाएंगे

-वित्तीय वर्ष 2021-2022 में अवस्थापना विकास कोष में 50 करोड़ का अंशदान
-कोरोना को देखते हुए संपत्तियों की किस्तों पर ब्याज में एकरूपता
-आवास विकास कालोनी छिबरामऊ का नाम अटल नगर करना
-सेवानिवृत्त कर्मियों को देय पेंशनरी लाभ के संबंध में जारी शासनादेश को अंगीकृत करना
-अवध विहार योजना लखनऊ, लोहरामऊ योजना सुल्तानपुर, कोटद्वार योजना नजीबाबाद, सिविल लाइंस योजना बदायूं, भूमि विकास योजना झांसी, सूतमिल योजना इटावा व फैजाबाद मार्ग भूमि विकास योजना गोंडा में खोले गए भवन-भूखंडों के पंजीकरण में संशोधन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed