फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   25 people killed in rain and thunderstorm in UP

यूपी में आंधी-तूफान कहर, अवध में 5 समेत प्रदेश में 25 की मौत

Sun, 10 May 2020 10:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 10 May 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
25 people killed in rain and thunderstorm in UP
आंधी से गिरा पेड़ - फोटो : amar ujala

यूपी में रविवार शाम आंधी-तूफान और बारिश ने ऐसा कहर ढाया कि प्रदेश में 25 लोगों की जान ले ली। इनमें अवध के पांच लोग भी शामिल हैं। आगरा में छह, मुरादाबाद में 4, वाराणसी में 3, चित्रकूट व बागपत में 2-2, फतेहपुर, इटावा व कानपुर देहात में एक-एक की जान चली गई। तूफान के चलते कई जिलों में बिजली के खंभे व तार टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई। कई इलाकों में पेड़ गिरने की भी खबर है।

विज्ञापन


अवध के बाराबंकी में रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में ब्लॉक परिसर में पेड़ गिरने से कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक केदार नाथ की बेटी मीनाक्षी मौर्य (12) की मौत हो गई। वहीं, मंगेश कुमारी (28) की दीवार गिरने से जबकि सफदरगंज थाना क्षेत्र में खंभा गिरने से किशोर सोहेल की मौत हो गई। 
विज्ञापन


सीतापुर के मिश्रिख में किशोरी रूबी व 10 साल के अखिलेश की पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई। सीतापुर में ही पुलिस की जीप पर बरगद गिरने से उसमें बैठे होमगार्ड गुरुदीन गंभीर रूप से घायल हो गए। रायबरेली, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर में विद्युत आपूर्ति बाधित है। सभी जिलों में आम की फसल को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed