फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   25 new dengue patients found in 24 hours in Lucknow.

Dengue in Lucknow: लखनऊ में बेकाबू होने लगा डेंगू, 24 घंटे में 25 मरीज मिले

Wed, 25 Sep 2024 12:38 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 25 Sep 2024 12:38 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए मिले मरीज आलमबाग, इंदिरानगर, गोमतीनगर एक्सटेंशन, गोसाईंगंज, माल और चिनहट के हैं। इन इलाकों में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।

विज्ञापन
25 new dengue patients found in 24 hours in Lucknow.
- फोटो : amarujala

विस्तार

लखनऊ शहर में डेंगू बेकाबू होने लगा है। बीते 24 घंटे में 25 मरीज मिले हैं। एक दिन में मिलने वाले मरीजों की इस साल की यह सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 21 सितंबर को 24 केस सामने आए थे। जिले में इस वर्ष डेंगू के 309 मरीज मिल चुके हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए मिले मरीज आलमबाग, इंदिरानगर, गोमतीनगर एक्सटेंशन, गोसाईंगंज, माल और चिनहट के हैं। इन इलाकों में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। अफसरों का कहना है कि एक हफ्ते से डेंगू के मरीजों की तादाद तेजी से बढ़ी है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने कहा कि डेंगू को लेकर अस्पताल हाई अलर्ट पर हैं। राहत की बात यह है कि भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कम है।
विज्ञापन


मलेरिया के छह और केस
शहर में मंगलवार को अलग-अलग इलाकों से मलेरिया के छह नए मरीज मिले। इनमें से पांच अस्पतालों में भर्ती हैं। जिले में इस साल अब तक मलेरिया के 386 मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed