{"_id":"685930907e0871e71804f32c","slug":"25-more-rain-three-weeks-june-than-five-decades-heavy-rain-alert-issued-these-districts-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मानसून ने दिए अच्छी बारिश के संकेत, जून के तीन हफ्तों ने औसत बारिश में पांच दशकों का तोड़ा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मानसून ने दिए अच्छी बारिश के संकेत, जून के तीन हफ्तों ने औसत बारिश में पांच दशकों का तोड़ा रिकॉर्ड
Mon, 23 Jun 2025 04:50 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 23 Jun 2025 04:50 PM IST
सार
यूपी में इस बार मानसून ने अच्छी बारिश के संकेत दिए हैं। जून के प्रारंभिक तीन सप्ताह में बीते पांच दशकों के औसत से 25 फीसदी अधिक बारिश हुई है।
विज्ञापन
लखनऊ में हुई बारिश।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में जून के महीने में 50 वर्षों में ( 1971 से 2020 ) हुई औसत बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल 25 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ से मिले आंकड़ों के मुताबिक इस साल उत्तर प्रदेश में 1 जून से 23 जून के बीच कुल 66.9 मिमी औसत बारिश हुई है ।
विज्ञापन
वहीं, प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों की अलग-अलग बात करें तो, पूर्वी यूपी में 1 से 23 जून के बीच कुल 66.2 मिमी औसत बारिश हुई, जो सामान्य औसत से 11 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं पश्चिमी यूपी में अब तक कुल 66.4 मिमी औसत बारिश हुई , जो सामान्य औसत बारिश से 51 फीसदी ज्यादा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगे भी इस बरसात के सीजन में औसत से अच्छी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: 'स्कूल जाना चाहती हूं... मेरा एडमिशन करा दीजिए', जनता दर्शन में बोली बच्ची, बात सुन मुस्कुरा उठे सीएम योगी
विज्ञापन
मंगलवार के लिए मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के तराई और बुंदेलखंड के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से अगले 24 से 48 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के बचे हुए उत्तरी पश्चिमी और एनसीआर के हिस्से को भी मानसून पूरी तरह से कवर कर लेगा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के उत्तरी-तराई इलाकों सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर समेत बुंदेलखंड के इलाके में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है ।
ये भी पढ़े- UP News: युद्ध के साये में ईरान से स्वदेश लौटे 19 जायरीन, एयरपोर्ट पर घरवालों को देख नम हुई आंखें
सोमवार को ललितपुर में सर्वाधिक 160 मिमी भारी बारिश दर्ज किया गया। वहीं महाराजगंज में 95.8 मिमी, बलरामपुर में 86.8 मिमी, संभल में 84 मिमी और सिद्धार्थनगर के नौगढ़ में 65 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया।
इन जिलों में है भारी बारिश का येलो अलर्ट
बांदा, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, आगरा, फिरोजाबाद, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।