फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2.5 lakh people to benefit from the OTS scheme for property and water taxes

Lucknow News: ढाई लाख लोगों को मिलेगा गृहकर-जलकर ओटीएस योजना का लाभ

Tue, 21 Jul 2026 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
2.5 lakh people to benefit from the OTS scheme for property and water taxes
लखनऊ। एलडीए और आवास विकास की तरह अब नगर निगम और जलकल विभाग में भी एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। इससे राजधानी के करीब ढाई लाख भवनस्वामियों को फायदा होगा। योजना 15 अगस्त से 15 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में लागू रहेगी। योजना का फायदा आवासीय, व्यावसायिक, सरकारी सहित सभी तरह की संपत्तियों के बकाया गृहकर व जलकर पर दिया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम बकाया गृहकर पर 15 प्रतिशत की दर से ब्याज लेता है। यदि आप फिर भी गृहकर जमा नहीं करते हैं तो जो 15 प्रतिशत ब्याज लगता है, उसे मूल टैक्स में जोड़कर बकाया बना दिया जाता है। नए साल में उस पर फिर से 15 प्रतिशत ब्याज लगता है। इस तरह यह चक्रवृद्धि ब्याज की तरह चलता है। जो लोग टैक्स जमा नहीं करते हैं उन पर साल-दर-साल ब्याज का बोझ बढ़ता जाता है। कई बार निगम कर्मचारी भी कई साल पीछे से गृहकर रिवाइज कर देते हैं, जिस पर ब्याज भी उसी तरह लगा देते हैं। ओटीएस योजना के लिए नगर निगम ने शासन को जो रिपोर्ट भेजी थी उसमें बताया था कि राजधानी में नगर निगम का भवनस्वामियों पर ब्याज सहित करीब 650 करोड़ रुपये गृहकर बकाया है। इसमें करीब 223 करोड़ रुपये ब्याज है। इसी तरह जलकल विभाग का सरचार्ज सहित 110 करोड़ रुपये जलकर व सीवर कर बकाया है। आदेश में साफ किया गया है कि योजना लागू होने से पहले जिन लोगों ने पूरा या आंशिक भुगतान कर दिया है, उन्हें किसी भी प्रकार की धनराशि वापस नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


पूरा ब्याज होगा माफ
2019 में जब नगर निगम और जलकल विभाग के लिए ओटीएस योजना आई थी, उसमें ब्याज पूरा माफ किया गया था। उसी तरह इस बार भी ब्याज में पूरी छूट दी जाएगी। तीन किस्तों में बकाया जमा किया जा सकेगा। पहली किस्त बकाया की एक तिहाई होगी और इसे 30 दिन में जमा करना होगा। बाकी दो किस्तें अगले दो महीने में जमा करनी होंगी। आवेदन का निस्तारण 15 दिन में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों से तरह से होगा आवेदन
ओटीएस में शामिल होने के लिए करदाता ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। सरकार ने नगर निकायों को निर्देश दिए हैं कि वे ईमेल, एसएमएस, पत्र, होर्डिंग, समाचार पत्र और सोशल मीडिया के जरिये योजना का प्रचार करें। इसके लिए विशेष शिविर और गोष्ठियां भी आयोजित की जाएंगी। सहूलियत के लिए हेल्पडेस्क भी बनाई जाएगी।

000
शासन ने ओटीएस योजना को मंजूरी दी है। योजना के लिए शासन के जो भी निर्देश हैं, उसी के अनुपालन में इसे लागू किया जाएगा।
-गौरव कुमार, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article