फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   25 lakh matterial stolen in sgpgi

Lucknow News: एसजीपीजीआई से 25 लाख रुपये का सामान चोरी, इंजीनियर ने दो कर्मचारियों पर जताया संदेह, मुकदमा दर्ज

Wed, 28 Dec 2022 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
25 lakh matterial stolen in sgpgi
लखनऊ। एसजीपीजीआई की इमरजेंसी बिल्डिंग में नेटवर्किंग से जुड़ा काम कर रही कंपनी के इंजीनियर ने 25 लाख रुपये का सामान चोरी होने की जानकारी दी है। इंजीनियर ने संस्थान के दो कर्मचारियों पर संदेह जाहिर करते हुए पीजीआई थाने में तहरीर दी, जिस पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पीजीआई राणा राजेश कुमार सिंह के मुताबिक कसमांडा हजरतगंज निवासी सौरभ पाल नेटवर्किंग कंपनी इंडेलिबल टेक्नोलॉजी में इंजीनियर हैं। सौरभ के मुताबिक उनकी कंपनी को पीजीआई के इमरजेंसी मेडिसिन भवन में नेटवर्किंग का टेंडर मिला है। कंपनी यहां छह महीने से काम कर रही है। गत 18 दिसंबर को उनके पास संस्थान से कॉल आई कि कुछ कमरों के ताले टूटे पड़े हैं। सौरभ मौके पर पहुंचे तो देखा कि ताला तोड़कर रैक के अंदर से सिस्को कंपनी के स्विच और मॉड्यूल चुरा लिए गए, जिनकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। अभी सुरक्षा कारणों से कुछ कमरों को खोलने ही नहीं दिया गया है। उन्हें और भी सामान चोरी होने का शक है। सौरभ पाल ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी और संस्थान के अधिकारियों से भी शिकायत की। सौरभ पाल ने संस्थान के नेटवर्किंग का कार्य देखने वाले दो आउटसोर्सिंग कर्मचारियों हर्ष और आकाश पर चोरी का शक जाहिर करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed