फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   25 died in Uttar Pradesh because of sky lightening.

यूपी में बिजली गिरने से 25 की मौत, अवध के जिलों में मंडराया बाढ़ का खतरा

Sun, 05 Jul 2020 12:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 05 Jul 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
25 died in Uttar Pradesh because of sky lightening.
- फोटो : Agency

यूपी में बारिश और बिजली का कहर जारी है। शनिवार को प्रदेश में बिजली गिरने से 25 लोगों की जान चली गई। मिर्जापुर, आजमगढ़ और वाराणसी मंडल में शनिवार को बिजली गिरने से 13 लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन


प्रयागराज में अलग-अलग हिस्से में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा कौशाम्बी में भी बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन


पूर्वांचल के मिर्जापुर में बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा पशुओं की जान चली गई। भदोही और गाजीपुर में दो-दो, और आजमगढ़, जौनपुर और सोनभद्र में एक-एक व्यक्ति की जान चली गई। उधर, प्रयागराज में शनिवार को कई परिवारों पर आफत की बारिश हुई। यहां कोरांव में छह की जान आकाशीय बिजली ने ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां नौ लोग झुलस गए हैं। अन्य इलाकों में चार की जान गई है। कौशाम्बी में दो लोगों की मौत हुई है। वहीं राहत आयुक्त संजय गोयल ने बताया कि  दैवी आपदा से 18 लोगों की मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत राशि उपलब्ध कराने व घायलों के समुचित इलाज सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

अवध के जिलों में मंडराया बाढ़ का खतरा

अवध के जिलों में बाढ़ का डर सताने लगा है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से सरयू व शारदा नदियों का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। सीतापुर के रेउसा में शनिवार को सरयू का बहाव आबादी के करीब पहुंचने से ग्रामीण भयभीत हो गए हैं। तटवर्ती करीब 15 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

उधर एसडीएम बिसवां सुरेश कुमार कहते हैं कि अभी बाढ़ के हालात नहीं हैं। उधर श्रावस्ती में राप्ती का जलस्तर जिले में 24 घंटे से घट बढ़ रहा है। इसके चलते नदी जिले के करीब 28 गांवों में कहर बरपा रही है।  बलरामपुर के उतरौला में शनिवार को तहसील क्षेत्र के लोगों ने डीएम को पत्र भेजकर राप्ती के कटान में बर्बाद हुए परिवारों को सरकारी मदद मुहैया कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed