फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   245 students did not appear for the Sanskrit Education Council exam

Lucknow News: संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा देने नहीं आए 245 विद्यार्थी

Fri, 24 Feb 2023 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 24 Feb 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
245 students did not appear for the Sanskrit Education Council exam
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गईं। दो पालियों में हुई परीक्षा में 637 विद्यार्थियों में से 392 उपस्थित रहे। 245 विद्यार्थी इम्तिहान देने नहीं आए। परीक्षा तीन केंद्रों पर हुई।
विज्ञापन

जिले में 13 संस्कृत विद्यालय हैं, जहां पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा के पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए संत कंवर राम इंटर काॅलेज, राजकीय हाईस्कूल सूची और विश्वनाथ सिंह संस्कृत महाविद्यालय, अरखा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक हुई। पहली पाली में पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष के 182 में से 115 उपस्थित रहे। 67 अनुपस्थित रहे। उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष के 133 में से 79 उपस्थित व 54 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष के 202 में से 116 उपस्थित रहे। उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष के 120 में से 82 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाणिज्य और कंप्यूटर में 11-11 गैरहाजिर
रायबरेली। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में गुरुवार को वाणिज्य व कंप्यूटर की परीक्षा में 11-11 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। पहली पाली में हुई हाईस्कूल की वाणिज्य विषय की परीक्षा में 330 में से 219 उपस्थित और 11 अनुपस्थित, दूसरी पाली में हुई इंटरमीडिएट की कंप्यूटर विषय की परीक्षा में 397 में से 386 उपस्थित और 11 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस ओमकार राणा ने दावा किया है कि सभी परीक्षा केंद्रों में स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस सुरक्षा उपलब्ध है। कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन माॅनिटरिंग की जा रही है। बुधवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक ने हरचंदपुर व सलोन क्षेत्र के चार परीक्षा केंद्रों के साथ जनपदीय कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed