फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   24 vaccine van will be running in Lucknow.

यूपी: अब घर के पास टीका लगाएगी वैक्सीन वैन, स्वास्थ्य विभाग शहर व गांवों में चलाएगा 24 वैक्सीन वैन

Tue, 14 Sep 2021 06:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 14 Sep 2021 06:43 PM IST
सार

टीकाकरण में तेजी लाने के लिए वैक्सीन वैन चलाई जाएगी। इसके तहत मौके पर ही पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए आधार कार्ड की जरूरत होगी।

विज्ञापन
24 vaccine van will be running in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब 24 वैक्सीन वैन चलाएगा। केयर संस्था के सहयोग से ये वैन शहरी और ग्रामीण इलाकों में दौड़ेंगी। वैन जहां पहुंचेंगी, वहां मौके पर पंजीकरण कर टीका लगाया जाएगा। इसके लिए आधार कार्ड लेकर आना होगा।

विज्ञापन


राजधानी में टीकाकरण का लक्ष्य जल्द पूरा करने के लिए सरकारी अस्पतालों के साथ सरकारी व निजी संस्थानों में कैंप लगाए जा रहे हैं। स्टेडियम, गुरुद्वारों व मंदिरों में भी टीकाकरण हो रहा है। हालांकि, ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण का प्रतिशत अब भी अधिक नहीं है।
विज्ञापन


अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि गांवों में टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने के लिए वैक्सीन वैन चलाई जाएंगी। इसमें लोगों को घर के पास ही टीका लगवाने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक वैन का रूटचार्ट तैयार करेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण हो सके। वैन रोजाना अलग स्थान पर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed