{"_id":"5e2fd06d1d8289706d161278","slug":"24-lakh-package-in-iim-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआईएम लखनऊ में औसतन पैकेज 24 लाख, एक छात्र को मिला 58 लाख का पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईएम लखनऊ में औसतन पैकेज 24 लाख, एक छात्र को मिला 58 लाख का पैकेज
Tue, 28 Jan 2020 01:20 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
आईआईएम लखनऊ
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ (आईआईएम-एल) के सभी 443 छात्रों को इस बार भी कैंपस प्लेसमेंट में नौकरी मिल गई। इसमें उन्हें अधिकतम 58.47 लाख रुपये का अंतरराष्ट्रीय और 54 लाख रुपये का भारतीय पैकेज मिला।
विज्ञापन
इस तरह औसत पैकेज 24 लाख रुपये सालाना रहा, लेकिन इस बार कैंपस प्लेसमेंट में नौकरियों को लेकर कुछ खास रुझान भी दिखा। जैसे- मार्केटिंग क्षेत्र में नौकरियां घटी तो फाइनेंस व जनरल मैनेजमेंट क्षेत्र में पिछले वर्ष की तुलना में नौकरियां बढ़ी हैं।
विज्ञापन
आईआईएमएल के चेयरमैन स्टूडेंट्स अफेयर्स एंड प्लेसमेंट प्रो. राजेश एथल ने बताया ने बताया कि इस बार भी कैंपस प्लेसमेंट में विश्वस्तरीय कंपनियां आईं।
Trending Videos
मार्केटिंग में प्लेसमेंट 40 से 12 फीसदी रह गया
आईआईएम-एल में वर्ष 2017-18 के दौरान 40 फीसदी छात्रों को मार्केटिंग के क्षेत्र में नौकरियां मिली थीं, लेकिन 2019-20 सत्र में यह महज 12 फीसदी रह गया। इस तरह मार्केटिंग के क्षेत्र में 28 फीसदी नौकरियां घट गईं।