फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   24 hours power in villages from october in UP.

पूरा होगा अखिलेश का वादा, गांवों को मिलेगी 24 घंटे बिजली

Sat, 14 May 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 14 May 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
 24 hours power in villages from october in UP.
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

अक्तूबर से सूबे के सभी गांवों को 24 घंटे बिजली मिलेगी। इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन ने जरूरी इंतजाम कर लिए हैं। कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक एपी मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि मांग के अनुसार बिजली की व्यवस्था हो गई है। अक्तूबर से बिजली की मांग घटने लगती है।

विज्ञापन


जबकि कॉर्पोरेशन ने 16 हजार मेगावाट की बिजली का इंतजाम अभी से कर लिया है। अक्तूबर से कॉर्पोरेशन के पास 18 हजार मेगावाट बिजली हो जाएगी।

प्रबंध निदेशक ने बताया कि भीषण गर्मी में मांग बढ़ने के बावजूद पावर कॉर्पोरेशन घोषित शिड्यूल से भी ज्यादा बिजली आपूर्ति कर रहा है।

इस समय ग्रामीण स्तर पर 15 घंटे, तहसील स्तर पर 17 घंटे, जिला मुख्यालय पर 21 घंटे व मंडल मुख्यालयों पर 23 घंटे की बिजली सप्लाई हो रही है। बुंदेलखंड में 20.57 घंटे और महानगरों में 23.35 घंटे बिजली दी जा रही है।

विज्ञापन

इन जिलों में ये होगा इंतजाम

 24 hours power in villages from october in UP.

इलाहाबाद के बारा पावर प्लांट में 660 मेगावाट की बिजली सप्लाई शुरू हो गई है। अक्तूबर तक यहां 660 मेगावाट की दूसरी यूनिट भी शुरू होगी।

ललितपुर में 1320 मेगावाट बिजली भी ट्रांसमिशन लाइन बनने के बाद और मिलने लगेगी। यहां पर ललितपुर से आगरा के बीच ट्रांसमिशन लाइन बनाने का काम तेजी से चल रहा है।

भीषण गर्मी में बिजली की मांग का नया रिकॉर्ड
भीषण गर्मी में बिजली की मांग ने नया रिकॉर्ड बनाया है। मई में यह बढ़कर 15200 मेगावाट तक पहुंच गई है। एपी मिश्रा ने बताया कि इस समय प्रतिबंधित मांग 319.8 मिलियन यूनिट तक पहुंच गई है। जबकि कॉर्पोरेशन ने 320.2 मिलियन यूनिट बिजली की सप्लाई कर नया रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed