{"_id":"5f3b66f48ebc3e3ce36be1ba","slug":"24-employees-found-corona-positive-in-secretariat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी विधानसभा सचिवालय के 24 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी विधानसभा सचिवालय के 24 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
Tue, 18 Aug 2020 11:56 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
यूपी विधानसभा सचिवालय के 24 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 20 अगस्त से शुरू हो रहे मानसूत्र सत्र को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के निर्देश पर सोमवार को अधिकारियों, कर्मचारियों व सुरक्षाकर्मियों की जांच कराई गई। एसीएमओ डॉ. एमके सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम कोरोना की जांच के लिए विधानसभा सचिवालय पहुंची।
विज्ञापन
देर शाम तक 620 कर्मचारियों व अधिकारियों की जांच की। इनमें से 24 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित पाए जाने पर विस सचिवालय में हड़कंप मचा रहा। बताया जा रहा है कि अभी एक तिहाई कर्मचारी ही ड्यूटी पर थे। वहीं, जो कर्मचारी व अधिकारी पॉजिटिव पाए गए हैं, उनकी कॉन्टैक्ट ट्रैसिंग की जाएगी और कार्यालय को सैनिटाइज भी कराया जाएगा।
विज्ञापन