{"_id":"626b0a080d5d94223e245c0e","slug":"22-thousand-loudspeakers-removed-from-religious-places-in-up-42-thousand-made-voice-slow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : यूपी में धार्मिक स्थलों से उतारे गए 11 हजार और लाउडस्पीकर, 42 हजार की कराई आवाज धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : यूपी में धार्मिक स्थलों से उतारे गए 11 हजार और लाउडस्पीकर, 42 हजार की कराई आवाज धीमी
Fri, 29 Apr 2022 03:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 29 Apr 2022 03:11 AM IST
सार
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन कराए जाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में अब तक धार्मिक स्थलों से 21 हजार 963 लाउडस्पीकर उतरवाए गए हैं। वहीं 42332 धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर की आवाज धीमी कराई गई है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रदेश भर के धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर उतारे जाने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को भी धर्मस्थलों से लगभग 11 हजार और लाउडस्पीकर उतारे गए। वहीं बड़ी संख्या में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर की आवाज कम कराई गई।
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन कराए जाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में अब तक धार्मिक स्थलों से 21 हजार 963 लाउडस्पीकर उतरवाए गए हैं। वहीं 42332 धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर की आवाज धीमी कराई गई है। उन्होंने बताया कि इसमें सभी धर्मों के धर्म गुरुओं का पूरा सहयोग मिल रहा है। अब तक 29808 धर्म गुरुओं से बातचीत की गई है और उनके सहयोग से इस अभियान को सफलता पूर्वक चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
अलविदा और ईद की नमाज के लिए पुख्ता बंदोबस्त
प्रशांत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को प्रदेश भर में 31151 स्थानों पर अलविदा की नमाज अदा की जानी है। इसमें 2705 संवेदनशील स्थान हैं। वहीं ईद के मौके पर 7436 ईदगाहों में नमाज होगी। 19949 मस्जिदों में भी ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। ईद के दिन के लिए भी 2846 स्थानों को संवेदनशील स्थलों की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रदेश भर में 46 कंपनी पीएसी, सात कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बल उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा मुरादाबाद और प्रयागराज में दो-दो अतिरिक्त पुलिस उपाधीक्षकों की तैनाती भी अलविदा नमाज और ईद की नमाज को देखते हुए की गई है।