फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   22 PPS officers promoted to IPS and 439 SI of civil police have also been promoted Before Diwali in UP

UP News: पीपीएस अधिकारियों को दिवाली पर मिली सौगात, 22 अधिकारी बने आईपीएस; नागरिक पुलिस के 439 एसआई भी पदोन्नत

Wed, 30 Oct 2024 10:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Oct 2024 10:03 AM IST
सार

यूपी में पीपीएस अधिकारियों को दिवाली पर सौगात मिली है। 22 अधिकारी आईपीएस बनाए गए। वहीं नागरिक पुलिस के 439 एसआई भी पदोन्नत किए गए हैं।

विज्ञापन
22 PPS officers promoted to IPS and 439 SI of civil police have also been promoted Before Diwali in UP
आईपीएस, IPS (सांकेतिक) - फोटो : File Photo

विस्तार

उत्तर प्रदेश में दिवाली पर प्रांतीय पुलिस सेवा के 22 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नति की सौगात मिली है। बीती सात अक्तूबर को विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में वर्ष 1994, 1995 और 1996 बैच के पीपीएस अधिकारियों को आईपीएस काडर में पदोन्नत करने की सहमति दी गई थी। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया। वहीं, नागरिक पुलिस के 439 उपनिरीक्षकों को भी निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर दिया गया है।

विज्ञापन


आईपीएस काडर में पदोन्नत अधिकारियों में बजरंग बली, दिनेश यादव, समीर सौरभ, मो. इरफान अंसारी, अजय प्रताप, नैपाल सिंह, कमलेश बहादुर, राकेश कुमार सिंह, लाल भरत कुमार पाल, रश्मि रानी, अनिल कुमार यादव, लक्ष्मी निवास मिश्रा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, चिरंजीव नाथ सिन्हा, विश्वजीत श्रीवास्तव, मनोज कुमार अवस्थी, अमृता मिश्रा, रोहित मिश्रा, श्योराम यादव, अशोक कुमार, दीपेंद्र नाथ चौधरी और मायाराम शामिल हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- दिवाली 2024: नरक चतुर्दशी आज, दिवाली की तारीखों को लेकर खत्म हुआ भ्रम, इस दिन ही मनाना होगा शुभ, जानिए मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय जांच समाप्त होने तक बंद रहेगा लिफाफा

इनमें रश्मि रानी और चिरंजीव नाथ सिन्हा पति-पत्नी हैं। इन अफसरों को एक जनवरी 2023 को रिक्त हुए 24 पदों के सापेक्ष पदोन्नति दी गई है। 1993 बैच के संजय कुमार यादव और 1995 बैच के संजय कुमार के खिलाफ चल रही विभागीय जांच समाप्त होने तक लिफाफा बंद रहेगा। बता दें, संजय कुमार यादव बीते दो वर्ष से निलंबित चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed