फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   22 PCS officers transferred in UP

UP Pcs Transfer: 22 पीसीएस अधिकारियों का तबादला, राम भरत तिवारी बने लखनऊ के अपर आयुक्त, देखें सूची

Wed, 12 Feb 2025 11:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 12 Feb 2025 11:15 PM IST
सार

राम भरत तिवारी अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा निदेशालय को अपर आयुक्त लखनऊ मंडल, दुर्गेश मिश्रा अपर नगर आयुक्त गोरखपुर से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
22 PCS officers transferred in UP
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश सरकार ने बुधवार की देर रात 22 पीसीएस अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर दिया है। नीलम संयुक्त निदेशक उद्यान एवं खाद्य संस्करण निदेशालय से अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा निदेशालय बनाई गई हैं। 

विज्ञापन


इसी तरह राम भरत तिवारी अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा निदेशालय को अपर आयुक्त लखनऊ मंडल, दुर्गेश मिश्रा अपर नगर आयुक्त गोरखपुर से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुरादाबाद, अनिल कुमार नगर मजिस्ट्रेट मेरठ से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बलिया, दुष्यंत कुमार मौर्य अपर नगर आयुक्त वाराणसी से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कानपुर देहात, अरविंद कुमार प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ पिपराइच गोरखपुर से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शाहजहांपुर, संतोष कुमार राय उप जिलाधिकारी गाजियाबाद से अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति कानपुर नगर, कमलेश कुमार गोयल उप जिलाधिकारी बुलंदशहर से अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति लखनऊ, नवीन कुमार श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी न्यायिक मैनपुरी से नगर मजिस्ट्रेट मेरठ और प्रखर उत्तम उप जिलाधिकारी गाजीपुर से अपर नगर आयुक्त गोरखपुर बनाए गए हैं। संगम लाल उप जिलाधिकारी आगरा से अपर नगर आयुक्त वाराणसी, नवदीप शुक्ला उप जिलाधिकारी रायबरेली से प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ पिपराइच गोरखपुर, पंकज कुमार सक्सेना उप जिलाधिकारी सीतापुर से उप सचिव उत्तर प्रदेश विकास संपदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय गौतम बुद्धनगर, दीपक कुमार उप जिलाधिकारी सहारनपुर से संयुक्त सचिव बरेली विकास प्राधिकरण, सुरेंद्र बहादुर सिंह उप जिलाधिकारी कानपुर नगर से संयुक्त सचिव आगरा विकास प्राधिकरण, अनिल कुमार सिंह उप जिलाधिकारी आगरा से उप आवास आयुक्त मेरठ, मांगे राम चौहान उप जिलाधिकारी बिजनौर से उप आवास आयुक्त मुख्यालय लखनऊ, प्रभाकर सिंह उप जिलाधिकारी कुशीनगर से नजूल अधिकारी लखनऊ विकास प्राधिकरण, विपिन कुमार शिवहरे उप जिलाधिकारी हमीरपुर से विहित प्राधिकारी लखनऊ विकास प्राधिकरण, अनुज नेहरा उप जिलाधिकारी गौतम बुद्धनगर से सहायक नगर आयुक्त वाराणसी, प्रवीण यादव उप जिलाधिकारी व सक्षम प्राधिकरण गेल इंडिया लिमिटेड औरैया से उप जिलाधिकारी श्रावस्ती और ऋषभ वर्मा उप जिलाधिकारी कानपुर नगर से उप जिलाधिकारी व सक्षम प्राधिकरण गेल इंडिया लिमिटेड गौतमबुद्धनगर बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed