फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   22 hours power for Agra

ताज नगरी पर यूपी सरकार की 'खास मेहरबानी'

Sat, 02 Aug 2014 12:44 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 02 Aug 2014 12:44 PM IST
विज्ञापन
22 hours power for Agra

प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावना को देखते हुए यूपी सरकार ने इसके प्रमुख केंद्र ताज नगरी यानी आगरा पर खास मेहरबानी की है।

विज्ञापन


जी हां, पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण आगरा को कम से कम 22 घंटे बिजली दी जाए। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने अधिकारियों को यह निर्देश देते हुए कहा कि बिजली और पानी पर्यटकों की मूलभूत जरूरतें हैं।

पेयजल की समस्या के समाधान के लिए खुद प्रबंध निदेशक जल निगम को 8 अगस्त को आगरा जाने के लिए कहा है।

2017 तक पूरा होगा गंगा वाटर परियोजना का काम

22 hours power for Agra

मुख्य सचिव ने आगरा रिंग रोड परियोजना के कार्यों में गति लाने के लिए कहा है। यमुना के ब्रिज को लोक निर्माण विभाग द्वारा गुणवत्ता के साथ बनवाने के निर्देश भी मुख्य सचिव ने दिए।

मुख्य सचिव शुक्रवार को सचिवालय में आगरा के विकास की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगरा शहर के लिए पेयजल आपूर्ति की लगभग 2,800 करोड़ रुपये लागत की गंगा वाटर परियोजना का कार्य हर हाल में 2017 तक पूरा कर लिया जाए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगरा एक पर्यटन नगरी है ऐसे में यहां की योजनाओं को अति शीघ्र पूरा किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा को बनाया जाएगा खूबसूरत

22 hours power for Agra

मुख्य सचिव ने आगरा की विभिन्न योजनाओं की निगरानी के लिए अंतर विभागीय समन्वय स्थापित करने पर बल दिया। उन्होंने राजस्व विभाग से कहा कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए भी आवश्यक भूमि अधिग्रहीत की जाए।

आगरा में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शहर को सुविधाओं से युक्त सुंदर एवं आकर्षक बनाना होगा।

विज्ञापन

होगा प्राचीन भवनों का उद्घार

22 hours power for Agra

उन्होंने कहा कि आगरा में सांस्कृतिक धरोहरों को विकसित करने के लिए प्राचीन ऐतिहासिक भवनों का जीर्णोद्धार कराया जाए।

बैठक में प्रमुख सचिव आवास सदाकान्त, प्रमुख सचिव राजस्व केएस अटोरिया, सचिव पर्यटन अमृत अभिजात, सचिव वन पवन कुमार सहित कई अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed