फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   22 arrested ahead of modi lucknow visit.

पीएम मोदी के कार्यक्रम में अराजकता फैलाने के अंदेशे में 22 गिरफ्तार

Tue, 20 Jun 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 Jun 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
 22 arrested ahead of modi lucknow visit.
प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से चंद घंटे पहले मंगलवार दोपहर बिना अनुमति के जुलूस व धरना-प्रदर्शन करने जा रहे 22 प्रदर्शनकारियों को वजीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर उर्फ रावण और बीते दिनों लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए सीएम योगी की फ्लीट का घेराव करने वाले प्रदर्शनकारियों को रिहा करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


सुबह करीब सवा ग्यारह बजे प्रदर्शनकारी शहीद स्मारक पर एकत्र हुए। अराजकता की आशंका के मद्देनजर पांच थानों की पुलिस तैनात की गई थी। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने जीपीओ तक जुलूस निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कर्मियों से हाथापाई और धक्का-मुक्की की। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया। पुलिस ने हटाने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारी शहीद स्मारक के भीतर घुस गए और हंगामा करने लगे जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया।

बॉन्ड भरने से किया इन्कार

 22 arrested ahead of modi lucknow visit.
इस पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे आइसा के दिलीप यादव सहित 22 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।

मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शनकारियों को दोबारा धरना-प्रदर्शन न करने की चेतावनी देते हुए जमानत का बॉन्ड भरने को कहा लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद सभी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

सपा यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष व छात्र सभा के उपाध्यक्ष सहित कई नजरबंद
पीएम की सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार देर रात सपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव और समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू मिश्रा सहित कई पदाधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसान आंदोलन को लेकर उग्र किसान नेताओं को भी पकड़ा गया है।

कई राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के नेताओं को भी एहतियातन उनके घरों में ही नजरबंद किया गया है। स्थानीय अभिसूचना इकाई ने प्रधानमंत्री के आगमन पर विरोध-प्रदर्शन व काले झंडे दिखाए जाने की आशंका जताते हुए अधिकारियों को संदिग्धों से सतर्क किया था जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed