फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सुल्तानपुर: पुलिस कर्मियों पर पशु तस्करों ने ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया

सुल्तानपुर: पुलिस कर्मियों पर पशु तस्करों ने ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया

Mon, 14 Jan 2019 01:44 PM IST
ishwar  ashish ishwar ashish
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर: पुलिस कर्मियों पर पशु तस्करों ने ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया
प्रतीकात्मक तस्वीर

चांदा क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पशु तस्करों ने पुलिस पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। मौके से भागे ट्रक का पुलिस कर्मियों ने पीछा किया तो वाहन छोड़कर तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक से 16 गोवंश बरामद किए हैं।

विज्ञापन


जिले में पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के निर्देश पर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। इस दौरान शनिवार को चांदा पुलिस ने एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया। कोतवाल संजय सिंह के मुताबिक चेकिंग के दौरान पशु तस्करों ने पुलिस कर्मियों पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। चेकिंग स्थल से भागे ट्रक का पुलिस कर्मियों ने पीछा किया तो उस पर सवार सभी लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक से 16 गोवंश बरामद किए। उन्हें कोतवाली परिसर में रखा गया है। कब्जे में लिए गए ट्रक के आधार पर पुलिस उसके मालिक व चालक के बारे में जानकारी कर रही है। घटना के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed