{"_id":"5b06f3db4f1c1bf96e8b46bd","slug":"21527182299-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबकर किशोर की मौत
Updated Thu, 24 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्रा (बहराइच)। एक किशोर गुरुवार को तालाब के पास गया था। अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे गोताखोरों ने किशोर के शव को बरामद किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोतीपुर थाना अंतर्गत नौसर गुमटिहा गांव निवासी प्रमोद कुमार (14) पुत्र बालकराम गिरगिट्टी गांव निवासी मामा कौशल किशोर लोध के यहां गया था। गुरुवार सुबह वह नित्यकर्म के लिए गांव के बाहर स्थित तालाब के निकट गया। तभी पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया।
शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े। गांव के गोताखोरों ने किशोर की काफी खोजबीन की। आधे घंटे के बाद उसका शव तालाब से बरामद हुआ। सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज उमाकांत मिश्रा को टीम के साथ गांव भेजा गया। किशोर की मौत से दो घरों में कोहराम मचा हुआ है।