फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष व भाई पर हमला

पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष व भाई पर हमला

Wed, 02 May 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष व भाई पर हमला
बहराइच। मोहल्ला बड़ीहाट में गाड़ी खड़ी करने के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने मंगलवार देर रात पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष व छोटे भाई पर हमला कर दिया। जिलाध्यक्ष न भाई को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिलाध्यक्ष के भाई को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत छह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। घटना की जानकारी होने पर पूर्व नगर पालिका चेयरमैन ने अस्पताल पहुंच घायल जिलाध्यक्ष का हालचाल लिया। कोतवाली नगर के मोहल्ला बड़ीहाट निवासी शकील खां पुत्र छब्बन खां पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


वे सेनेटरी व्यवसायी भी हैं। मंगलवार की रात उनका छोटा भाई वकील खां बड़ीहाट स्थित मकान गया था। गाड़ी खड़ी करने को लेकर मोहल्ला निवासी दानिश से उसका विवाद हो गया। सभी ने उस पर हमला दिया। सूचना पर जिलाध्यक्ष शकील खां भी मौके पर पहुंच गए। उन पर भी लाठी, हॉकी से हमला कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वकील खां को लखनऊ रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अटल बिहारी ठाकुर ने बताया कि शकील की तहरीर पर बड़ीहाट निवासी दानिश, सैफ, दानिश के भाई और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी मौके से फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed