{"_id":"5ad8eb924f1c1b3b0a8b56c1","slug":"21524165522-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में एटीएम अब भी खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में एटीएम अब भी खाली
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच (कैसरगंज)। ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में अब भी कैश की किल्लत बरकरार है। रुपये की कमी से एटीएम बंद है। एलडीएम का कहना है कि बैंकों की मांग के अनुरूप चेस्ट से पैसा नहीं मिल रहा है, जिससे दिक्कत आ रही है।
अप्रैल में शादी-विवाह का सीजन होने के कारण कैश की मांग अधिक बढ़ गई है। आरबीआई के चेस्ट से बैंकों को बीस लाख की डिमांड पर महज पांच से छह लाख रुपये ही दिए जा रहे हैं। अचानक कैश की बढ़ी किल्लत से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शहरी क्षेत्र के बैंकों में हालात में कुछ सुधार हुए हैं। मगर ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में अब भी कैश की कमी सामने आ रही है। जनपद के कैसरगंज, नानपारा, रुपईडीहा, विशेश्वरगंज, पयागपुर, जरवलरोड आदि में स्थापित एटीएम में कैश नहीं होने से पैसे निकालने के लिए पहुंचने वाले लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। गुरुवार को कैसरगंज में स्थित बैंक आफ बड़ौदा और एसबीआई के एटीएम बंद रहे।
एलडीएम श्रवण कुमार ने बताया कि ग्राहकों द्वारा लगातार बैंकों और एटीएम में कैश नहीं होने की शिकायत की जा रही है। आरबीआई के चेस्ट से मांग के अनुरूप पैसा नहीं मिलने की जानकारी भी बैंक दे रहे हैं। अब हालात पहले से कुछ सुधरे हैं। जल्द ही समस्या दूर होने की संभावना है।