{"_id":"5ab68c054f1c1bbb758b77b5","slug":"21521912837-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु जी मुझको बनाइयो मोर कि मैं नाचूं ता-ता थई-थई...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु जी मुझको बनाइयो मोर कि मैं नाचूं ता-ता थई-थई...
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसौधा (फैजाबाद)। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 20वें भरतकुंड महोत्सव का समापन हो गया। नाटक मंडलियों ने लोकगीत, नृत्य कला समेत अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक संध्या पर कलाकार प्रतिमा यादव की टीम ने प्रभु जी मुझको बनाइयो मोर कि मैं नाचूं ता-ता थई थई... प्रस्तुति की तो लोग भावविभोर हो गए।
लोक गायिका प्रतिमा यादव ने भजन गाकर भगवान राम का वात्सल्य वर्णन किया और सोहर व गारी गाकर सभी का मन मोह लिया। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग से आए ब्रज के मुरारीलाल तिवारी एंड टीम ने भगवान शंकर और काली माता की भावमयी झांकियों का प्रदर्शन किया। कलाकारों ने गीत आज बिरज में होली रे रसिया... पर फूलों की होली खेली। अमर पब्लिक स्कूल भीखापुर के बच्चों ने ओ रे चिरइया... पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। महोत्सव समिति ने बीकापुर विधायक सहित कई चिह्नित अतिथियों को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक बीकापुर शोभा सिंह, डॉ. अमित सिंह, आदित्य नारायण मिश्रा, खुन्नू पांडेय, नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिलाध्यक्ष आकाश मणि त्रिपाठी, संस्था के सचिव अंजनी कुमार पांडेय, कनक किड्स के चेयरमैन डॉ. संजय तिवारी आदि मौजूद रहे।