{"_id":"5aae91384f1c1ba3238b5da1","slug":"21521389880-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरवल नगर के सभी मोहल्लों में बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरवल नगर के सभी मोहल्लों में बनेगी सड़क
Updated Sun, 18 Mar 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/जरवल। जरवल नगर पंचायत में 12 करोड़ रुपये की लागत से आवागमन व्यवस्था दुरुस्त होगी। जल निकासी की समस्या से भी नगरवासियों को निजात मिलेगी। 13 वार्डों में 2250 मीटर इंटरलाकिंग मार्ग का निर्माण होगा। पक्की नालियां व नाले बनेंगे। इस प्रस्ताव को शासन ने हरी झंडी दे दी है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह से कार्य शुरू हो जाएगा।
नगर पंचायत जरवल की आबादी लगभग 60 हजार के आसपास है। नगर पंचायत में 13 वार्ड हैं। लेकिन इन वार्डों में आवागमन की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हैं। अब भी कच्चे मार्ग और जलभराव के बीच से होकर लोग गुजरते हैं। इस समस्या को लेकर नगर क्षेत्र के लोगों ने कई बार आवाज उठाई, लेकिन स्थिति जस की तस रही।
नगर की नई सरकार गठन के बाद अब सभी मोहल्लों में सड़कों को दुरुस्त करने की कवायद तेज हुई है। सप्ताह भर पूर्व मार्ग दुरुस्तीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष तस्लीम बानो ने कहा कि सभी 13 वार्डों में मार्ग निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। इंटरलाकिंग के साथ ही नाली और पुलिया का निर्माण होगा।
विज्ञापन
क्रॉसिंग मार्ग बनेंगे, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें न हों। इसके साथ ही वार्डों में आबादी के हिसाब से फ्रीजर की व्यवस्था होगी। इससे गर्मी में ठंडे पेयजल की उपलब्धता हो सके। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। 2250 मीटर इंटरलाकिंग के साथ ही इतनी ही दूरी में नाले और नालियों का निर्माण किया जाएगा।
आठ फ्रीजर अलग-अलग मोहल्लों में स्थापित होंगे, जिससे गर्मी में लोगों को ठंडा और शुद्ध पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
इन वार्डों में होंगे ये काम
मोहल्ला वैराकाजी में 100 मीटर इंटरलाकिंग व नाली निर्माण के साथ पुलिया का निर्माण कार्य कराया जाएगा। मोहल्ला जामा मस्जिद में 250 मीटर इंटरलाकिंग व नाली निर्माण कार्य, रानीताल में 180 मीटर इंटरलाकिंग व नाली निर्माण कार्य, मोहल्ला अग्रवाल में 160 मीटर इंटरलाकिंग के साथ तीन क्रॉसिंग का निर्माण, कृष्णा नगर में 140 मीटर इंटरलाकिंग व नाली निर्माण के साथ दो क्रॉसिंग, वाजदारी में 100 मीटर इंटरलाकिंग व नाली निर्माण के साथ दो क्रॉसिंग, तकिया 120 मीटर इंटरलाकिंग व नाली निर्माण के साथ चार क्रासिंग, चौक में 220 मीटर इंटरलाकिंग व नाली निर्माण के साथ छह क्रॉसिंग बनेंगी। इसी तरह मोहल्ला सराय में 150 मीटर इंटरलाकिंग व नाली निर्माण के साथ चार क्रॉसिंग, अहमद शाह 350 मीटर इंटरलाकिंग व नाली निर्माण के साथ छह क्रॉसिंग, मदरसा टोला में 100 मीटर इंटरलाकिंग व नाली निर्माण के साथ तीन क्रासिंग, कटरा उत्तरी में 180 मीटर इंटरलाकिंग व नाली निर्माण के साथ पांच क्रॉसिंग व कटरा दक्षिणी में 200 मीटर इंटरलाकिंग व नाली निर्माण के साथ छह क्रॉसिंग का निर्माण कराया जाएगा।
ठंडे पानी के लिए नहीं होगा भटकना
इंटरलाकिंग व नाली निर्माण के साथ ही जरवल नगर के मोहल्ला वैराकाजी, तकिया, चौक, सराय में एक-एक फ्रीजर की स्थापना नगर पंचायत की ओर से की जाएगी। मोहल्ला अहमदशाह और कटरा दक्षिणी में दो-दो फ्रीजर स्थापित किए जाएंगे, जिससे गर्मी के मौसम में लोगों को ठंडे पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
अप्रैल में पूरा होगा काम
नगर क्षेत्र में इंटरलाकिंग, नाली निर्माण और फ्रीजर स्थापना पर 12 करोड़ खर्च होंगे। सप्ताह भर पूर्व शासन को पत्र भेजा गया था। वहां से अनुमति मिल चुकी है। बजट का इंतजार हो रहा है। प्रयास है कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह में कार्य शुरू हो जाए। इसी माह में पूरे कार्य को अमलीजामा पहनाया जाएगा, जिससे गर्मी के मौसम में लोगों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।
तस्लीम बानो, नगर पंचायत अध्यक्ष, जरवल