फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   यूपी बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा में मृतक को बना दिया परीक्षक

यूपी बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा में मृतक को बना दिया परीक्षक

Tue, 19 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा में मृतक को बना दिया परीक्षक
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा में परीक्षकों की नियुक्ति में अजब-गजब मामले प्रकाश में आ रहे हैं। एक कॉलेज में जिस परीक्षक की नियुक्ति प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए हुई है, उसकी साल भर पहले ही मृत्यु हो चुकी है। वहीं, फिजिक्स की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए गणित विषय के प्रवक्ता नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिले के इंटर कॉलेजों में 15 दिसंबर से यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हुई हैं। कादीपुर विकासखंड क्षेत्र के श्रीमती रजवंती इसराजी देवी बालिका इंटर कॉलेज खंडौरा में भूगोल विषय के परीक्षक के रूप में जीओबीटी गर्ल्स इंटर कॉलेज आजमगढ़ की डॉ. गीता यादव की नियुक्ति हुई है।
विज्ञापन


इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य भारती ने जब नियुक्त परीक्षक के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो पता चला कि उनकी एक वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। मामले की सूचना प्रधानाचार्य ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी विकासखंड क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड में फिजिक्स के प्रैक्टिकल के लिए मुबारकपुर इंटर कॉलेज आजमगढ़ के घनश्याम यादव एवं एसएमवी इंटर कॉलेज आदिलपुर आजमगढ़ के सत्य प्रकाश मिश्र की नियुक्ति हुई है।

दोनों भौतिक विज्ञान विषय के प्रवक्ता नहीं है। श्रीमती सुंदरा देवी बलदेव सिंह इंटर कॉलेज हलियापुर में भी भौतिक विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए एसएसजेआईसी पुष्प नगर आजमगढ़ के सतीशचंद्र श्रीवास्तव की नियुक्ति हुई है।


उक्त प्रवक्ता गणित विषय के हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रयोगात्मक परीक्षकों की गलत नियुक्ति को लेकर नित नए शिकायती पत्र पहुंच रहे हैं।

डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षकों की नियुक्ति में हुई गड़बड़ियों को लेकर बोर्ड कार्यालय को पत्र लिखा गया है। विषय अध्यापक ही प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए अधिकृत होंगे। किसी भी दशा में प्रधानाचार्य दूसरे विषय के प्रवक्ता से प्रयोगात्मक परीक्षा न कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed