{"_id":"5a1d9db24f1c1b9f678be36f","slug":"21511890354-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्याशियों की आज होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्याशियों की आज होगी परीक्षा
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। लोकतंत्र के महापर्व में उम्मीदवारों की 29 नवंबर को परीक्षा होगी। जिले के चारों नगर निकायों के 479 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटिकाओं में कैद हो जाएगी। चारों नगर अध्यक्षों पर 42 तथा 77 सभासद सीटों पर 437 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चारों नगर निकायों के 1.23 लाख मतदाता अपनी पसंद की सरकार का चुनाव करेंगे।
जिले के चारों नगर निकायों में तीसरे चरण के दौरान 29 नवंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जाएगा। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में अध्यक्ष पद पर 14 व 25 वार्डों के सभासद पद पर 155, नगर पालिका परिषद उतरौला में अध्यक्ष पद पर पांच व 25 वार्डों के सभासद सीटों पर 100 तथा नगर पंचायत तुलसीपुर में अध्यक्ष पद पर 10 व 15 वार्डों के सभासद सीटों पर 86 एवं नगर पंचायत पचपेड़वा के अध्यक्ष पद पर 10 व 12 वार्डों के सभासद सीटों पर 79 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला बैलेट बॉक्सों में कैद हो जाएगा। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में 64 हजार सात वोटर, नगर पालिका परिषद उतरौला में 25 हजार 945 वोटर, नगर पंचायत तुलसीपुर में 19 हजार 33 वोटर तथा नगर पंचायत पचपेड़वा में 13 हजार 637 वोटर उम्मीदवारों की किस्मत लिखेंगे। नगर निकाय की सरकार चुनने में पुरुषों के साथ-साथ आधी आबादी का भी योगदान होगा। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में 34 हजार 456 पुरुष वोटरों के साथ 29 हजार 440 महिला वोटर, नगर पालिका परिषद उतरौला में 14.02 हजार पुरुष के साथ 11 हजार 943 महिला वोटर, नगर पंचायत तुलसीपुर में 10 हजार 129 पुरुष के साथ 8 हजार 904 महिला वोटर तथा नगर पंचायत पचपेड़वा में 7 हजार 216 पुरुष के साथ छह हजार 421 महिला वोटर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।