फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   21.51 lakh children will be given albendazole

Lucknow News: 21.51 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल

Tue, 12 Aug 2025 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
21.51 lakh children will be given albendazole
लखनऊ। विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने सोमवार को ठाकुरदास इंटर कॉलेज में बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वस्थ बच्चे देश का भविष्य हैं। केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी बच्चों का स्वस्थ होना भी बेहद जरूरी है, तभी सर्वांगीण विकास संभव है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने कहा कि एक से 19 साल की आयु के लगभग 21.51 लाख बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य है। यह दिवस साल में दो बार फरवरी और अगस्त में आयोजित होता है। जो बच्चे दवा खाने से रह जाते हैं, उन्हें 14 अगस्त को मापअप राउंड के तहत दवा खिलाई जाएगी। एल्बेंडाजोल के सेवन से स्वास्थ्य और पोषण में सुधार होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। एनीमिया नियंत्रित होता है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि बाबा ठाकुरदास इंटर कॉलेज में 285 बच्चों ने दवा का सेवन किया। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि यह दवा पूरी तरह से सुरक्षित है। इसका काेई दुष्प्रभाव नहीं है। यह दवा खाली पेट नहीं खानी है। बच्चों को नाश्ता या खाना खिलाने के बाद ही यह दवा खानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed