फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   रफ्तार ने ली युवक की जान, आठ घायल

रफ्तार ने ली युवक की जान, आठ घायल

Sun, 17 Sep 2017 10:03 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
रफ्तार ने ली युवक की जान, आठ घायल
बहराइच। बहराइच-लखनऊ मार्ग पर शनिवार देर रात टिकोरामोड़ के निकट सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार पिकअप जा घुसी। पिकअप सवार एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मंगनी के कार्यक्रम में आ रहे एक परिवार की कार पलटने से भाई-बहन समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से तीन लोगों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के टिकोरामोड़ पुलिस चौकी के निकट पराग डेयरी सेंटर के सामने शनिवार रात एक ट्रक खड़ा हुआ था। लखनऊ की ओर से एक तेज रफ्तार पिकअप बहराइच की ओर आ रही थी। तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होेने के कारण सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। पिकअप में सवार एक व्यक्ति (40) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज ब्रह्मानंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। युवक के शव की पहचान किए जाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर लखनऊ के खदरा सीतापुर रोड निवासी मुमताज सिद्दीकी के परिवार में बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति के यहां विवाह तय हुआ था। परिवार मंगनी के लिए लखनऊ से बहराइच आ रहा था। जरवलरोड थाना क्षेत्र के झुकिया के निकट पहुंचने पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार पलटने से सानो (24), नाजिया (20) पुत्रगण मुमताज तथा पत्नी सकीना (45), विकलीस (40) पत्नी नसीर अहमद, बेवी (45) पत्नी मुमताज, सुफियान (27) घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया गया। यहां पर विकलीस, बेबी तथा सानो की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं अन्य घायलों को इलाज सीएचसी में चल रहा है। उधर दुर्घटना के बाद घायल चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed