फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   21 out of 138 trains affected, 75 remaining cancelled

Lucknow News: 21 से 138 ट्रेनें का संचालन प्रभावित, 75 रहेंगी निरस्त

Sat, 20 Sep 2025 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
21 out of 138 trains affected, 75 remaining cancelled
प्रत्कात्मक।
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर गोरखपुर से डोमिनगढ़ के बीच तीसरी रेलवे लाइन का नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा। इस कारण 21 से 30 सितंबर तक 138 ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।
विज्ञापन

गोरखपुर से मुंबई, पंजाब, दिल्ली रूट की गोरखधाम एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, राप्तीगंगा एक्सप्रेस समेत 75 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 24 गाड़ियां बदले मार्ग से चलाई जाएंगी। इसके अलावा 31 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट व ओरिजनेट होंगी। चार ट्रेनें रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि निरस्त की गईं ट्रेनों में न्यू जलपाईगुड़ी अमृतसर (04653/54), अमरनाथ एक्सप्रेस (15098/97), गोरखपुर-मुंबई (12597/98), गोरखधाम एक्सप्रेस (12555/56), राप्तीगंगा एक्सप्रेस (15005/06), गोरखपुर एलटीटी (15017/18), गोरखपुर पनवेल (15065/66), गोमतीनगर-गोरखपुर(15082), कटिहार-नई दिल्ली(15705/06) आदि हैं। इनके अलावा गोरखपुर-यशवंतपुर (22533/34), छपरा एलटीटी (22583), गोरखपुर-पुणे (15029), गोरखपुर-लखनऊ (15031), बरौनी-लखनऊ (15203/04), आनंदविहार-रक्सौल (15273/74), आनंदविहार-सहरसा (15530/29), छपरा-अमृतसर (05049/50) ट्रेनें भी रद्द की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बदले रूट से चलेंगी ये ट्रेनें

बरौनी-नई दिल्ली (02563/64), दरभंगा-नई दिल्ली (02569/70), सहरसा-नई दिल्ली (12554/53), दरभंगा-नई दिल्ली (12565), जयनगर-अमृतसर एक्स्प्रेस (14673/74), गुवाहाटी- जम्मूतवी (15651/53), कटिहार-अमृतसर (15707/08), चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ (15904), दरभंगा-जालंधर सिटी (22551) का रूट बदलेगा। ये गाड़ियां 22 से 27 सितंबर के बीच अलग-अलग तारीखों पर बदले रूट से चलेंगी।



गोमतीनगर तक चलेगी पीलीभीत एक्सप्रेस

15010 पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस 23 से 28 सितंबर तक गोमतीनगर तक ही आएगी। वापसी में 15009 गोरखपुर-पीलीभीत 22 से 27 सितंबर तक गोमतीनगर से ही चलेगी। ऐसे ही बंगलूरू- गोरखपुर (12512) 21, 23 व 24 को गोमतीनगर तक ही आएगी। 12592 यशवंतपुर-गोरखपुर 22 को गोमतीनगर से ही चलेगी। 12589 गोरखपुर-चरलापल्ली गोमतीनगर तक आएगी। 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर 27 को गोमतीनगर से चलेगी। ऐशबाग-गोरखपुर (15070/69), गोरखपुर-अहमदाबाद (19489/90), गोरखपुर-बांद्रा (19092/91), गोरखपुर-एलटीटी (12166/65) आदि ट्रेनें भी अलग-अलग स्टेशनों पर शॉर्ट टर्मिनेट व ओरिजनेट होंगी।




रास्ते में रोककर चलेंगी कुछ ट्रेनें

ट्रेन 15204 लखनऊ-बरौनी 23 सितंबर को रास्ते में एक घंटे रोककर चलाई जाएगी। 15622 आनंदविहार कामाख्या एक्सप्रेस 26 को चार घंटे व 12566 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 26 को दो घंटे और 125558 आनंदविहार-मुजफ्फरपुर जंक्शन 27 को रास्ते में दो घंटे रोककर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed