21 आईएएस अधिकारी बने अपर मुख्य सचिव, समिति की बैठक में मिली मंजूरी
राज्य सरकार ने प्रदेश के 21 आईएएस अधिकारियों की प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति कर दी। इनमें 1988 बैच के 10 व 1989 बैच के 11 आईएएस अधिकारी शामिल हैं।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बुधवार को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में मंजूरी के बाद इन अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश भी जारी कर दिए गए। पदोन्नति आदेश बुधवार को अपराह्न से प्रभावी भी हो गया।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात 1988 बैच की जूथिका पाटणकर की प्रोफार्मा प्रोन्नति की गई है यानी वह केंद्र में जिस पद पर तैनात हैं वहीं उन्हें पदोन्नति का लाभ मिलेगा।
1988 बैच के ये अधिकारी बने अपर मुख्य सचिव
आलोक कुमार-प्रथम, डा. रजनीश दुबे, राजन शुक्ला, नवनीत कुमार सहगल, एमवीएस रामी रेड्डी, मनोज कुमार सिंह, टी. वेंकटेश, अरविंद कुमार, एस. राधा चौहान व जूथिका पाणटकर।
1989 बैच के ये अधिकारी बने अपर मुख्य सचिव
शशि प्रकाश गोयल, देवेश चतुर्वेदी, मोनिका सहगल गर्ग, आराधना शुक्ला, डिंपल वर्मा, प्रशांत त्रिवेदी, मनोज सिंह, अमित मोहन प्रसाद, सुरेश चंद्रा, संजय आर. भूसरेड्डी, अनिल कुमार-प्रथम।