फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की 1027 सीटों पर होगा प्रवेश

पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की 1027 सीटों पर होगा प्रवेश

Wed, 27 Mar 2019 01:23 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की 1027 सीटों पर होगा प्रवेश
लखनऊ। एमडी-एमएस और डीएम-एमसीएच की 1027 सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण मंगलवार से शुरू होंगे। एमडी-एमएस की 901 और डीएम-एमसीएच की 126 सीटें प्रदेश के मेडिकल कॉलेज और चिकित्सा संस्थानों में हैं। इन सभी सीटों पर प्रवेश नीट पीजी-2019 के माध्यम से हो रहा है।
विज्ञापन

महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रो.केके गुप्ता न बताया कि डीएम-एमसीएच की कुल 126 सीटों में से केजीएमयू में 42, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर में 09, इलाहाबाद और मेरठ मेडिकल कॉलेज में 1-1, डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट लखनऊ में 14, एसजीपीजीआई में 59 सीटें है। इसी तरह एमडी-एमएस की कुल 901 सीटों में से केजीएमयू में 231, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर में 110, इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज में 94, आगरा मेडिकल कॉलेज में 102, मेरठ मेडिकल कॉलेज में 69, डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट लखनऊ में 31, एसजीपीजीआई में 22, झांसी मेडिकल कॉलेज में 71, गोरखपुर में 67, उप्र आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में 81, मानसिक स्वास्थ्य केंद्र आगरा में 08, आरआईओ सीतापुर में 15 सीटें हैं।
विज्ञापन


ये है काउंसलिंग शेड्यूल
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन- 26 मार्च शाम 04 बजे से 29 मार्च सुबह 11.30 बजे तक
मेरिट लिस्ट -30 मार्च
ऑनलाइन चॉइस फिलिंग - 02 से 04 अप्रैल
परिणाम की घोषित करने की तिथि- 5/7 अप्रैल
आवेदन पत्र डाउनलोड करने की तिथि- 7 से 11 अप्रैल
आवंटित सीट पर प्रवेश लेने की अंतिम तिथि- 12 अप्रैल शाम 5 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed