{"_id":"5b2006e54f1c1bb0318b673f","slug":"201528825573-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने मार्ग जामकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने मार्ग जामकर किया प्रदर्शन
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा (बहराइच)। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने न्यायालय उप जिलाधिकारी के रीडर के स्थानांतरण की मांग को लेकर नानपारा-बहराइच-लखीमपुर बाईपास तिराहे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। वकीलों के प्रदर्शन की जानकारी पर एसडीएम मौके पर पहुंचे।
उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ यादव ने वकीलों को समझाते हुए रीडर के स्थानांतरण का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद वकीलों ने जाम समाप्त किया।
तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन नानपारा के वकील एसडीएम के रीडर चक्रवर्ती उमेश आनंद की कार्य प्रणाली से क्षुब्ध होकर 24 मई से हड़ताल पर थे।
वकीलों ने एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार कर रखा था। लेकिन एसडीएम ने रीडर को नहीं हटाया। इससे नाराज होकर वकील मंगलवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष निरंकार प्रसाद जायसवाल की अगुवाई में वकील नानपारा-बहराइच-लखीमपुर तिराहे पर पहुंच गए। यहां सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इससे वाहनों की कतार लग गई। प्रदर्शन व जाम की सूचना पाकर उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ यादव घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे वकीलों से वार्ता कर रीडर के स्थानांतरण की बात कही।
विज्ञापन
लेकिन वकीलों ने लिखित आदेश मांगा। इस पर एसडीएम ने वकीलों को लिखित आदेश दिया। सुनील कुमार श्रीवास्तव को रीडर पद पर कार्यभार सौंपे जाने का आश्वासन दिया। इस पर अधिवक्ताओं ने जाम हटा लिया।