फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पुलिस के अभियान में पांच बदमाश गिरफ्तार

पुलिस के अभियान में पांच बदमाश गिरफ्तार

Wed, 06 Jun 2018 11:34 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के अभियान में पांच बदमाश गिरफ्तार
पुलिस के अभियान में पांच बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। आलापुर पुलिस व स्वाट टीम के संयुक्त छापेमारी अभियान में पांच बदमाश हत्थे चढ़े हैं। अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए इन बदमाशों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस, 25 हजार रुपये कैश व चोरी की दो बाइक बरामद हुई हैं। सभी बदमाशों को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया है।


एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि, जिले में आपराधिक घटनाएं रोकने के लिए अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है। मंगलवार रात एएसपी पूर्वी के नेतृत्व में आलापुर पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया।
विज्ञापन



इस दौरान पुलिस टीम ने अतरौलिया आजमगढ़ निवासी सुरेश राजभर को एक तमंचा, दो कारतूस, लूट के 21 हजार रुपये कैश व चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। आजमगढ़ के रौनापार रोशनगंज निवासी पप्पू उर्फ अनिल यादव को तमंचा, दो कारतूस, चोरी की बाइक व लूट का आठ सौ रुपये कैश के साथ दबोचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुन्ना गुप्ता को चोरी के 1100 रुपये कैश, अशोक यादव को चोरी के एक हजार रुपये कैश व शिवचंद पटेल को चोरी के 1100 रुपये कैश के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए बदमाशों ने कई घटनाओं में शामिल होना बताया है।



इनमें से सुरेश राजभर के विरुद्घ जनपद समेत आजमगढ़, संतकबीरनगर व गाजीपुर के अलग-अलग थानों में 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश पप्पू उर्फ अनिल यादव के विरुद्घ आलापुर व जहांगीरगंज में कई केस दर्ज हैं। मुन्ना गुप्त, शिवचंद्र व अशोक यादव के विरुद्घ बसखारी थाने में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed