फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   शहर में मौत को दावत दे रहे खुले नाले

शहर में मौत को दावत दे रहे खुले नाले

Sun, 13 May 2018 10:16 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
शहर में मौत को दावत दे रहे खुले नाले
बहराइच। शहर में खुले नाले मौत को दावत दे रहे हैं। नालों में वाहनों के गिरने की घटनाएं आम हैं। 22 लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। 13 मवेशियों की जान भी जा चुकी है। इसे लेकर कई शिकायतें हुईं पर जिम्मेदार इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का कहना है कि नाले ढकवाने के लिए उनके पास बजट नहीं है। ऐसे में नींद से जागने के लिए अधिकारियों को शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार है।
विज्ञापन


जल निकासी के लिए सिविल लाइंस, कानूनगोपुरा, सत्तीकुंआ, जेलरोड, धनकुट्टीपुरा, चांदपुरा, सलारगंज, अकबरपुरा, नाजिरपुरा, घसियारीपुरा नई बस्ती समेत विभिन्न मोहल्लों में 13 बड़े नाले व 18 छोटे नाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नालों की लंबाई लगभग 50 किलोमीटर के आसपास है। लेकिन 80 फीसदी नाले खुले हुए हैं। उन्हें ढकने का इंतजाम नहीं है। इसके कारण शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र के नालों में आए दिन वाहन और मवेशी गिरकर दुर्घटनाग्रस्त होते हैं।

लगभग 13 मवेशियों की नाले में गिरने से जान जा चुकी है। कार और ट्रक नाले में गिरने से बीते तीन वर्षों में 22 लोग जख्मी हुए हैं। इस मामले में कई बार क्षेत्र के लोगों ने आवाज भी उठाई। लेकिन नालों को ढकने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कोई पहल नहीं की है।

केस- 1
सिविल लाइंस क्षेत्र
सिविल लाइंस क्षेत्र में पानी टंकी चौराहा से डिगिहा तक लगभग तीन किलोमीटर लंबा नाला है। गहराई लगभग साढ़े चार मीटर है। इस नाले में इंदिरा गांधी स्टेडियम के निकट वाहनों के गिरने की नौ घटनाएं हो चुकी हैं। जबकि जिला अस्पताल के सामने आए दिन मवेशी गिरते रहते हैं।

केस- 2
कानूनगोपुरा का नाला
कानूनगोपुरा मोहल्ले में भी बड़ा नाला स्थित है। लेकिन नाले को ढकने की कोई व्यवस्था नहीं है। जनवरी से अब तक तीन बार बाइक सवार नाले में गिरकर घायल हुए हैं। यहां भी मवेशियों के गिरने की घटनाएं आम हैं।

केस- 3
सत्तीकुंआ नाले में गिर चुके बच्चे
सत्तीकुंआ मोहल्ले में भी नाले खुले हैं। यहां पर दो बार खेलते हुए बच्चे नाले में गिर चुके हैं। मुश्किल से उनकी जान बचाई गई है। इसी वर्ष जनवरी व फरवरी माह में चार बार मवेशियों के गिरने की घटनाएं हुई हैं।



जल निकासी के लिए नाले जरूरी हैं, लेकिन इन्हें ढकने के लिए कोई अतिरिक्त बजट नगर पालिका के पास नहीं है। इस मामले में साल भर पूर्व शासन को पत्र लिखा गया था। लेकिन अब तक बजट मिल नहीं सका है। बजट मुहैया होते ही नालों को ढकवाने की कवायद शुरू की जाएगी।
- पवन कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed