{"_id":"5ae761d44f1c1b61098b7181","slug":"201525113300-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबौर में मिला युवक का शव, बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबौर में मिला युवक का शव, बाइक बरामद
Updated Tue, 01 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ का है मोटर साइकिल में पड़ा नंबर
तंबौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में पुलिस को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। करीब ही एक बाइक भी पड़ी थी। संदेह जताया जा रहा है कि अज्ञात हत्यारों ने हत्या करने के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया है। जबकि पुलिस घटना को सड़क हादसा बता रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
थाना क्षेत्र में तंबौर रजनापुर मार्ग पर छतांगुर गांव के निकट रविवार रात क्षेत्र के बाशिंदों ने एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव बरामद किया, तब करीब ही एक बाइक भी पड़ी मिली।
क्षेत्र के ग्रामीणों ने संदेह जताया है कि अज्ञात हत्यारों ने हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका है। युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि युवक की करीब उम्र 24 वर्ष है। उसने हरी टी-शर्ट काली पैंट पहन रखी है।
विज्ञापन
शव के करीब में पड़ी बाइक का नंबर यूपी-32 एए 1236 है। जांच में पता चला है कि यह बाइक देशराज यादव पुत्र महादेव 177/55 शक्ति नगर लखनऊ के नाम है। संबंधित पते से जानकारी जुटाई जा रही है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।