{"_id":"5ad624d24f1c1b64098b50a4","slug":"201523983570-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश का संकट गहराया, बंद रहे 65 एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश का संकट गहराया, बंद रहे 65 एटीएम
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैश का संकट गहराया, बंद रहे 65 एटीएम
अंबेडकरनगर। जिले में कैश का संकट एक बार फिर से गहरा रहा है। फिलहाल इसने एटीएम सेवा बुरी तरह प्रभावित कर दी है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित अलग-अलग बैंकों के 125 एटीएम के सापेक्ष मंगलवार को 65 एटीएम के शटर ही नहीं खुल सके।
नतीजा ये रहा कि रकम निकासी के लिए उपभोक्ताओं को एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों की कुछ बैंक शाखाओं में भी कैश का संकट होने से उपभोक्ताओं को रकम निकासी में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
नोटबंदी के बाद स्थिति सामान्य हो गई थी, मगर एक बार फिर से जिले में कैश का संकट गहराने लगा है। बताया जा रहा कि आरबीआई से कैश कम आने के चलते ये स्थिति उत्पन्न हो रही है। हालांकि जिम्मेदार लोग इसे स्वीकार नहीं कर रहे।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को धननिकासी के लिए विभिन्न मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। कैश की कमी ने सबसे अधिक एटीएम सेवा को प्रभावित किया है।
बताते चलें कि, उपभोक्ताओं को धननिकासी के लिए बैंकों में लंबी लाइन न लगानी पड़े, इसके लिए जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई, यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, ओरियंटल बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी समेत कई अन्य बैंकों के जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में 125 एटीएम स्थापित हैं।
वैसे तो आम दिनों में भी सभी एटीएम का एकसाथ उपभोक्ताओं को लाभ नहीं मिल पाता, लेकिन अवकाश के दिनों में ये सेवा अक्सर बेपटरी हो जाती है। इस बीच कैश की कमी होने से एटीएम सेवा पूरी तरह बेपटरी हो गई है।
अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित विभिन्न बैंकों के 65 एटीएम के शटर ही नहीं खुल सके।
पटेलनगर तिराहा स्थित एक्सिस व एचडीएफसी, बसखारी रोड स्थित कॉरपोरेशन, रोडवेज क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, फैजाबाद रोड स्थित एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस व आंगो, शहजादपुर स्थित पीएनबी, यूनियन बैंक, इलाहाबाद बैंक, ओरियंटल बैंक के एटीएम सुबह से ही बंद रहे। इसके अलावा जलालपुर, टांडा, भीटी व आलापुर तहसील क्षेत्रों में स्थापित विभिन्न बैंकों के एटीएम के शटर भी नहीं खुले।
नतीजतन पूरे दिन उपभोक्ता धननिकासी के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाने कोे मजबूर हुए। इतना ही नहीं, छह से अधिक ग्रामीण बैंकों में भी कैश का संकट मंगलवार को दिखा।
महरुआ, जलालपुर, बसखारी व आलापुर में स्थापित कई बैंक शाखाओं में कैश की कमी होने से उपभोक्ताओं को धननिकासी के लिए विभिन्न मुश्किलें उठानी पड़ीं।
एलडीएम अरुण सिंह का कहना है कि, कई एटीएम तकनीकी खराबी से नहीं चल पाए। कैश की कोई खास समस्या आमतौर पर नहीं है। किन्हीं बैंकों में यदि कोई दिक्कत रही भी होगी, तो वहां स्थिति सामान्य कराई जाएगी।