फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15 हजार की आज गुल रहेगी बिजली

15 हजार की आज गुल रहेगी बिजली

Wed, 04 Apr 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
15 हजार की आज गुल रहेगी बिजली
सलोन की 15 हजार उपभोक्ताओं की आज गुल रहेगी बिजली
विज्ञापन



रायबरेली। विद्युत उपकेंद्र में लगे सात में से पांच पैनल बुधवार को बदले जाएंगे। अनुरक्षण कार्य के कारण उपकेंद्र से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों और कोल्ड स्टोर की सप्लाई बाधित रहेगी, जबकि टाउन क्षेत्र की आपूर्ति में कोई व्यवधान नहीं होगा।


इस वजह से करीब 15 हजार उपभोक्ताओं को बुधवार को बिजली संकट झेलना पडे़गा। वहीं पैनल बदल जाने से सलोन की करीब 80 हजार आबादी को बिजली समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन



सलोन विद्युत उपकेंद्र से ग्रामीण क्षेत्र और कोल्ड स्टोरेज को बिजली की आपूर्ति होती है। उपकेंद्र में सात पैनल लगे हैं। इसमें से पांच पैनल काफी खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की खपत भी बढ़ जाती है। लोड बढ़ने के साथ ही पैनलों में समस्या आ जाती है। इससे उपभोक्ताओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।


समस्या को देखते इनके स्थान पर नए पैनल लगाए जाने हैं। विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अरविंद सिंह ने बताया कि चार इनकमिंग और एक आउटगोइंग पैनल को बदलवाया जाएगा।



इनके बदल लाने से उपभोक्ताओं को बिजली समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। पैनल बदलने का काम सुबह नौ बजे से पांच बजे तक चलेगा।


पैनल बदल जाने के बाद आपूर्ति शुरू कर दी गई जाएगी। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र और कोल्ड स्टोर फीडर बंद रहेगा। उपकेंद्र से जुड़ी 15 हजार आबादी बिजली संकट से परेशान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed