{"_id":"5abbd2074f1c1bf3298b4653","slug":"201522258439-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सत्र से संचालित होंगे 75 परिषदीय मॉडल स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सत्र से संचालित होंगे 75 परिषदीय मॉडल स्कूल
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले के 14 ब्लॉकों में 75 परिषदीय प्राथमिक विद्यालय नए शिक्षण सत्र से मॉडल स्कूल के रूप में संचालित किए जाएंगे। इन विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। मॉडल स्कूलों में चयन के लिए विकासखंड मुख्यालयों पर काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित कर विद्यालय अलॉट कर दिए गए हैं।
अंग्रेेजी माध्यम से संचालित होने वाले इन विद्यालयों में छात्र संख्या, विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखते हुए स्कूलों का चयन किया गया है। जिन विद्यालयों का चयन मॉडल स्कूल के लिए किया गया है, वहां कार्यरत इंटरमीडिएट इंग्लिश से उत्तीर्ण शिक्षकों को वरीयता के आधार पर उसी विद्यालय में नियुक्त किया जाएगा।
साथ ही शिक्षामित्रों को भी विद्यालय से नहीं हटाया जाएगा। जिला समन्वयक प्रशिक्षण डॉ. शरद कुमार सिंह ने बताया कि सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की गई थी। मॉडल स्कूलों में नियुक्ति के लिए शिक्षकों को विकल्प काउंसलिंग मेें प्रतिभाग कराया गया।