{"_id":"5ab68c034f1c1bb22a8b51f7","slug":"201521912835-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडबाल प्रतियोगिता में सुभाष हाउस ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडबाल प्रतियोगिता में सुभाष हाउस ने मारी बाजी
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की शारीरिक शिक्षा विभाग में चल रही हैंडबॉल प्रतियोगिता में सुभाष हाउस ने आजाद हाउस को हराकर प्रतियोगिता जीत ली। सुभाष हाउस ने आजाद हाउस को 22-15 के बड़े अंतर से हरा दिया। सुभाष हाउस की ओर से उदित पाठक, विजय सिंह व शिवेंद्र सिंह के शानदार प्रदर्शन से टीम को विजय मिली।
इससे पूर्व सेमी फाइनल राउंड में सुभाष हाउस ने भगत सिंह हाउस को बड़े अंतर 20-08 से परास्त किया, जबकि दूसरे सेमी फाइनल में आजाद हाउस व शिवाजी हाउस में रोमांचक व संघर्षपूर्ण मैच हुआ। इसमें सुभाष हाउस ने 6-5 से शिवाजी हाउस को हरा दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अवध विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर इंट्राम्यूरल प्रभारी अनुराग पांडेय ने सभी अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया है। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य रूप से डॉ. कपिल शर्मा, डॉ. मुकेश वर्मा, डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।