{"_id":"5a2c2c774f1c1b4e718b8343","slug":"201512844407-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई छेड़खानी करे तो न करें नजरअंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई छेड़खानी करे तो न करें नजरअंदाज
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत कैसरगंज व मटेरा में हुई गोष्ठी
कैसरगंज/मटेराचौराहा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कैसरगंज व मटेरा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नारी सुरक्षा सप्ताह पर गोष्ठी हुई। इसमें पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को नवीनतम कानूनी जानकारियां दी। छात्राओं ने किसी भी घटना को छिपाने के बजाए पुलिस में देने की बात कही। गोष्ठी में कानूनी जानकारियां पाकर छात्राओं ने जागरूक होने की बात कही।
जीजीआईसी कैसरगंज में आयोजित गोष्ठी में छात्राओं को संबोधित करते हुए इंस्पेक्टर श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि यदि कोई अपमानजनक व्यवहार या छेड़छाड़ करता है तो इस तरह की घटनाओं को वह कदापि नजरअंदाज न करें। बल्कि इसकी सूचना तत्काल अपने परिवारीजनों और पुलिस को दें।
जिससे दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण भी सिखाये, जिससे छात्राएं जरूरत पड़ने पर अपनी सुरक्षा कर सकें। उन्होंने छात्राओं को 1090 व यूपी-100 नंबर के बारे में जानकारी दी। उधर नानपारा के मटेरा में कस्तूरबा गांधी विद्यालय में आयोजित सुरक्षा गोष्ठी में मुख्य अतिथि बीईओ रिसिया सत्यप्रकाश रहे।
विज्ञापन
उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर गोष्ठी की शुरुआत की। अध्यक्षता कर रहे चौकी इंचार्ज मटेरा जितेंद्र कुमार सिंह ने विद्यालय की छात्राओं को पुलिस के त्वरित कानूनों की जानकारी दी। चौकी इंचार्ज ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छुट्टी के बाद घर जाने या कोचिंग के समय किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी की जाए तो इसकी जानकारी परिवार में देने के साथ पुलिस को भी दें।
जिससे उस व्यक्ति पर कार्रवाई की जा सके। वह दोबारा ऐसी हरकत न करें। गोष्ठी को वार्डेन मंजू सिंह, प्रधानाचार्य जयप्रकाश नारायण ने भी संबोधित किया। इस मौके पार एसआई उमाकांत मिश्रा, आरक्षी शशिकांत, दीपक मिश्रा, अंगद, संध्या राज, संजू वर्मा आदि छात्राएं मौजूद रहीं।