फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   200 State guests participate in investers summit

इंवेस्टर समिट में मिलेगा दो सौ को राज्य अतिथि का दर्जा

Fri, 19 Jul 2019 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
200 State guests participate in investers summit
इन्वेस्टर्स समिट में होंगे 200 राज्य अतिथि
विज्ञापन

दो दिनों तक विशेष अलर्ट पर रहेंगे सभी प्रमुख अस्पताल
राजधानी में दूसरी बार 28 व 29 को समिट में जुटेंगे निवेशक
राजधानी में 28 व 29 जुलाई को दूसरी बार हो रही इन्वेस्टर्स समिट में आने वाले देश-विदेश के 200 उद्योगपतियों, राज्यों के मंत्रियों व प्रमुख निवेशकों को प्रशासन राज्य अतिथि का दर्ज देगा। इन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करने से लेकर आयोजन स्थल तक पुहंचाने और इनके ठहरने के बेहतर इंतजाम की जिम्मेदारी प्रशासन संभालेगा। हालांकि, इनमें से चिह्नित अतिथियों को ही प्रशासन लाइजनिंग अफसर मुहैया कराएगा। अन्य अतिथियों के लाइजनिंग अफसर की व्यवस्था संबंधित विभाग करेगा। दो दिवसीय इन्वेस्टर्स समिट व भूमि पूजन समारोह के दौरान राजधानी में साफ-सफाई और चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की विभागवार जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभागों को अपना काम 25 जुलाई तक पूरा करना होगा।
जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि समिट में उद्योग जगत की नामचीन हस्तियों संग अन्य अति विशिष्ट अतिथि होंगे। उनकी सेहत को ध्यान में रखते हुए शहर के सभी प्रमुख सरकारी व निजी अस्पतालों में अलर्ट जारी करते हुए चिकित्सा के विशेष इंतजाम बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। अतिथियों को राजधानी प्रवास के दौरान किसी भी तरह की आकस्मिक चिकित्सकीय सुविधा के लिए एसजीपीजीआई, केजीएमयू ट्रामा सेंटर, शताब्दी अस्पताल, लोहिया अयुर्विज्ञान संस्थान, लोहिया संयुक्त जिला चिकित्सालय, सिविल, बलरामपुर व लोकबंधु जिला अस्पताल में 28 व 29 जुलाई को अलग से 10-10 बेड आरक्षित करने को कहा गया है।
विज्ञापन

60 एंबुलेंस तैनात रहेंगी
समिट के दौरान आयोजन स्थल आईजीपी परिसर सहित चिह्नित स्थानों पर 60 एंबुलेंस तैनात रहेंगी। इनमें 20 एंबुलेंस एडवांस स्तर पर आपातकालीन चिकित्सा सुविधा के साथ वेंटिलेटर युक्त होंगी। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति में बीमार अतिथि को बेहतर इलाज के लिए इन एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण मुक्त चमचमाती सड़कें एलईडी से होंगी जगमग
आयोजन के दौरान राजधानी को साफ सुथरा व अतिक्रमण मुक्त बनाने सहित प्रमुख इलाकों के साथ बाजारों को संवारा जाएगा। इसके लिए नगर निगम, लेसा, पीडब्लूडी, एनएचआई, एलडीए सहित मेट्रो, हुसैनाबाद ट्रस्ट व पर्यटन विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एयरपोर्ट से लेकर गोमती नगर स्थित आयोजन स्थल इंदिरा प्रतिष्ठान तक के मार्ग व इससे जुड़े क्षेत्रों को चमकाने का काम 25 जुलाई तक पूरा करना है। विकास व सौंदर्यीकरण के कामों की नियमित निगरानी डेली रिपोर्ट के आधार पर होगी। इसके तहत एयरपोर्ट के आसपास अतिक्रमण हटाने से लेकर क्षतिग्रस्त सड़क बनवाने व एयरपोर्ट से इंदिरा प्रतिष्ठान तक पहुंचने वाले शहीद पथ को साफ सुथरा बना वहां पोल पर एलईडी लाइट लगेंगी। बंगाल सरकार की थीम पर अतिथियों को राजधानी का खूबसूरत नजारा दिखाने को छोटी इलईडी पट्टी भी स्ट्रीट लाइट के खंभों पर जगमगाती दिखेगी। साथ ही सभी प्रमुख मार्गों व इलाकों से जुड़े चौराहों को भी चमकाया जाएगा।

एयरपोर्ट रूट से आईजीपी तक निरीक्षण आज
जिलाधिकारी व एलडीए के उपाध्यक्ष कौशल राज शर्मा की अगुवाई में नगर निगम, एलडीए, ट्रैफिक पुलिस, सिविल पुलिस, पीडब्ल्यूडी व लेसा के अफसर शुक्रवार को सुबह नौ से 11 बजे के दौरान एयरपोर्ट से शहीद पथ होते आयोजन स्थल आईजीपी परिसर तक का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान टीम सफाई, अतिक्रमण, झूलते बिजली तार व स्ट्रीट लाइट का जायजा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed