{"_id":"5ddae3c68ebc3e54c851f4bc","slug":"200-rupees-bribe-demanded-inspector-and-diwan-suspended-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 रुपये रिश्वत मांगने पर दरोगा और दीवान निलंबित, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 रुपये रिश्वत मांगने पर दरोगा और दीवान निलंबित, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
Mon, 25 Nov 2019 01:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरगंज के रिंग रोड पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा विजय सिंह व हेड कॉन्स्टेबल मनिंदर यादव ने ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक से 200 रुपये रिश्वत मांगी। मना करने पर धमकाया। अर्दब में लिया। सहमे चालक ने 200 रुपये दे दिया।
विज्ञापन
इसका वीडियो वहां मौजूद कुछ राहगीरों ने बना लिया था। रविवार सुबह ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद हरकत में आए एसएसपी ने तत्काल मामले की जांच कराई। रिपोर्ट आते ही दरोगा व दीवान को निलंबित कर दिया। वहीं इंस्पेक्टर ठाकुरगंज नीरज ओझा को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में ठाकुरगंज की रिंग रोड चौकी पर तैनात दीवान ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक से 200 रुपये वसूली करता दिखा। वीडियो में साफ नजर आ रहा था कि पुलिसकर्मी ने पहले ट्रैक्टर-ट्राली को रुकवाया।
विज्ञापन
इसके बाद ट्रैक्टर सवार एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मी को 100 रुपये दिए पर सिपाही ने 200 रुपये से कम लेने से मना कर दिया। इसके बाद ट्रैक्टर चालक ने 200 रुपये निकाल कर सिपाही को चुपके से दिए। तब पुलिसकर्मी ने उसे गाड़ी समेत उसे जाने दिया।
वीडियो वायरल होने पर छानबीन कराई गई तो पता चला कि वसूली करने वाला पुलिस कर्मी ठाकुरगंज की रिंग रोड पुलिस चौकी में तैनात हेड कॉन्स्टेबल मनिंदर यादव है। इस पर उन्होंने मनिंदर यादव और चौकी इंचार्ज विजय सिंह को निलंबित कर दिया। जबकि, लापरवाही बरतने के आरोप में ठाकुरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक नीरज ओझा को लाइन हाजिर कर दिया।
वसूली के मामले में पहले भी हो चुकी है फजीहत
ट्रैक्टर-ट्रॉली व ट्रक चालकों से वसूली का मामला नया नहीं है। दो महीने पहले मड़ियांव के घैला पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल योगेंद्र कुमार ट्रैक्टर चालक से 40 रुपये वसूलता हुआ दिखा। वीडियो के वायरल होते ही एसएसपी ने हेड कांस्टेबल योगेंद्र कुमार व घैला चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को निलंबित किया था।
काकोरी में दरोगा ने एफआर लगाने के लिए मांगे थे एक लाख
शनिवार को भी सोशल मीडिया पर एक वॉयस रिकार्डिंग वायरल हुई थी, जिसमें काकोरी में तैनात दरोगा अनिल अवस्थी ने एक जालसाजी के मामले में अंतिम रिपोर्ट लगाने केलिए एक लाख रुपये रिश्वत मांगी। एएसपी ग्रामीण विक्रांत वीर की रिपोर्ट के आधार पर दरोगा अनिल अवस्थी को निलंबित किया गया। इस निलंबन केएक ही दिन बाद ठाकुरगंज थाने के पुलिसकर्मियों की वसूली सामने आई।
जिम्मेदार अफसरों पर भी होगी कार्रवाई
सिपाही की वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जिले के सभी थानों में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए एक बार फिर गाइनलाइन जारी किया है। एसएसपी ने चेताया कि अगर भविष्य में इस तरह की कोई शिकायत सामने आती है तो संबंधित पुलिस कर्मी के साथ-साथ जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।