फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   200 Cctv camera will be caught every sensitive activity

3500 पुलिसकर्मी तैनात, 200 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

Thu, 12 Nov 2020 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
200 Cctv camera will be caught every sensitive activity
3500 पुलिसकर्मी तैनात, 200 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
विज्ञापन

दीपावली के मद्देनजर राजधानी की प्रमुख 10 बाजारों के अलावा छोटी व स्थानीय बाजारों के चप्पे-चप्पे पर पुरुष व महिला पुलिसकर्मियों के साथ खुफिया इकाई की तैनाती की गई है।
अगले तीन दिन तक पुलिस और पैरा मिलेट्री फोर्स मिलाकर 3500 से अधिक जवान बाजारों में कारोबारियों और खरीदारों की सुरक्षा के लिए मौजूद रहेंगे।
अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए विभिन्न बाजारों में पुलिस के 50 सीसीटीवी कैमरों के अलावा व्यापारियों के सहयोग से लगभग 150 सीसीटीवी कैमरों का भी इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

जेसीपी कानून व्यवस्था नवीन अरोरा ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर सभी बाजारों को बुधवार शाम से ही बैरीकेडिंग से घेरकर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार पहिया वाहनों का प्रवेश बाजारों में पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। बाजारों की सुरक्षा को दो हिस्सों में बांटा गया है। बाजार के बाहर और भीतर दोनों जगह पर पुलिस का फोकस होगा।
बाजार के बाहरी हिस्सों व आसपास के मार्गों पर भी जगह-जगह बैरीकेडिंग करके चेकिंग कराई जा रही है। ट्रैफिक पुलिस के इंतजाम किए गए हैं।
बाजारों के भीतरी हिस्सों में खुफिया इकाई और पुलिस सादे कपड़ों में तैनात की गई है। खरीदारी करने आई महिलाओं-युवतियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं रोकने के लिए पिंक मोबाइल के साथ ही सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगी।
सुरक्षा इंतजामों में सिविल डिफेंस, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों का भी सहयोग लिया जाएगा।
इन बाजारों में होती है सबसे ज्यादा भीड़
अमीनाबाद, चौक, याहियागंज, आलमबाग, लाटूश रोड, नाका, भूतनाथ, पत्रकारपुरम, हजरतगंज, बंगला बाजार, डालीगंज, निशातगंज, तेलीबाग, राजाजीपुरम, वजीरगंज, ठाकुरगंज, कैसरबाग आदि।
यातायात संभालने के लिए निजी सहायकों की लेंगे मदद
जेसीपी कानून व्यवस्था ने बताया कि बाजारों में खरीदारों की भीड़ और वाहनों की बेतरतीब पार्किंग की वजह से यातायात व्यवस्था संभालना बड़ी चुनौती होगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ ही स्थानीय थानों की पुलिस और निजी यातायात सहायकों की मदद ली जाएगी। उन्होंने बताया कि सुगम यातायात व्यवस्था में 700 निजी यातायात सहायक मदद करेंगे।
लुटेरों-बदमाशों से निपटने के लिए गश्त करेंगी 300 मोबाइल टीम
पुलिस की 300 मोबाइल टीमें लगातार शहर के प्रमुख बाजारों और महत्वपूर्ण व संवेदनशील मार्गों पर गश्त करेंगी। यह टीमें कंट्रोलरूम से जुड़ी रहेंगी। इसके अलावा पुलिस की विभिन्न टीमों में संवाद बनाए रखने के लिए 50 वायरलेस टीमें भी सक्रिय रहेंगी।

बाजारों के दोनों छोर पर तैनात रहेगा अग्निशमन दस्ता
आग से बचाव के लिए बाजारों के दोनों छोर पर अग्निशमन दस्ता तैयार रहेगा। कुछ छोटी गाड़ियां और फायर उपकरणों से लैस बाइक बाजारों के बीच तैनात की जाएंगी जिससे कोई हादसा होने पर तत्काल राहत कार्य शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed