फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   20 trainee judge suspended by allahabad high court.

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 11 जज होंगे बर्खास्त

Thu, 18 Sep 2014 01:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 18 Sep 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
20 trainee judge suspended by allahabad high court.
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर मारपीट करने और महिला न्यायिक अधिकारियों पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले 11 न्यायिक अफसरों की सेवा समाप्त करने का फैसला लिया गया है। यह प्रस्ताव स्वीकृति के लिए राज्यपाल को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद इनकी सेवाएं समाप्त हो जाएगी। इन अफसरों को सेवा से हटाने का फैसला हाईकोर्ट की फुलकोर्ट मीटिंग में सर्वसम्मति से लिया गया।

इससे पहले हाईकोर्ट की प्रशासनिक समिति इन ट्रेनी जजों को पहले ही निलंबित कर चुकी थी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार तीन अपर निदेशकों का तबादला इस घटना के सही तथ्यों को सामने नहीं लाने पर किया गया था।
विज्ञापन


दोषी पाए गए सभी अफसर पीसीएस (जे) 2012 बैच के हैं और लखनऊ स्थित न्यायिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान (जेटीआरआई) में प्रशिक्षण ले रहे थे।

जांच रिपोर्ट में सभी तथ्य सामने नहीं

20 trainee judge suspended by allahabad high court.
सूत्रों के मुताबिक आठ सितंबर को ट्रेनिंग का आखिरी दिन था। घटना सात तारीख की बताई जा रही है। ये न्यायिक अधिकारी फैजाबाद मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट में पार्टी मनाने पहुंच थे। वहां शराब पीने के बाद अधिकारियों के दो गुटों में महिला न्यायिक अधिकारियों पर अशोभनीय टिप्पणी करने को लेकर झगड़ा हो गया। संस्थान वापस पहुंचने पर फिर झगड़ा हुआ।

इस घटना की जानकारी हाईकोर्ट तक पहुंची तो जांच बैठा दी गई। हालांकि जांच रिपोर्ट में सभी तथ्य सामने नहीं आए। शिकायत पर दोबारा जांच कराई गई। रेस्टोरेंट में मारपीट की घटना की सीसीटीवी फुटेज सोमवार को फुलकोर्ट में दिखाई गई।

इसके बाद जजों ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार की हरकत को दायित्व और सिद्धांतों के विपरीत तथा पद की गरिमा के प्रतिकूल मानते हुए सीसीटीवी फुटेज से चिन्हित 11 अधिकारियों को सेवा से हटाने का प्रस्ताव पारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed