{"_id":"5d4eaddc8ebc3e6c9e1ba6c8","slug":"20-terrorists-shifted-to-lucknow-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू से लखनऊ जेल शिफ्ट किए जा रहे 24 खूंखार आतंकी, डीएम-एसपी ने परखी जेल की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू से लखनऊ जेल शिफ्ट किए जा रहे 24 खूंखार आतंकी, डीएम-एसपी ने परखी जेल की सुरक्षा
Sun, 11 Aug 2019 05:47 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 11 Aug 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर की जेलों में बंद 24 आतंकवादियों, अलगाववादियों व पत्थरबाजों को शनिवार दोपहर लखनऊ जेल में शिफ्ट कर दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से उनके नाम गोपनीय रखे गए हैं। सभी को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। इस बैरक की चौबीस घंटे निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
सेना के अधिकारी दोपहर करीब दो बजे वायुसेना के विमान से आतंकियों को लेकर बीकेटी स्थित एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। वहां से सभी आतंकियों को कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ जेल लाया गया। इससे पूर्व डीएम कौशल राज शर्मा और एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जेल पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का मुआयना करने के साथ ही हाई सिक्योरिटी बैरकों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
इस दौरान बैरकों और जेल परिसर के सभी ड्यूटी पाइंट्स चेक किए गए। अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए 150 पुलिसकर्मियों और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों को जेल के भीतर की बैरकों, मुख्य द्वार और अन्य स्थानों पर तैनात कर किया गया है।
विज्ञापन
जेल में किसी भी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी सुरक्षाकर्मियों को अत्याधुनिक व स्वचालित हथियारों से लैस किया गया है। जेल परिसर व बाहर की तरफ लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराया गया है। इससे जेल के भीतर की गतिविधियों पर हर पल नजर रखी जा रही है।