फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   20 percent employee will be promoted to clerk

20 फीसदी कर्मचारी प्रोमोट होकर बनेंगे क्लर्क, अब 80 प्रतिशत पदों पर ही होगी सीधी भर्ती

Thu, 16 Nov 2017 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 16 Nov 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
20 percent employee will be promoted to clerk
promotion
अब व्यावसायिक शिक्षा परिषद में लिपिकीय संवर्ग के सिर्फ 80 फीसदी पदों पर ही सीधी भर्ती होगी। 20 प्रतिशत पद विभागीय प्रोन्नति से भरे जाएंगे। अभी तक विभाग इस संवर्ग के सभी पदों पर सीधी भर्ती होती थी। सरकार ने इस संवर्ग के ढांचे का पुनर्गठन कर दिया है।
विज्ञापन

 
व्यावसायिक शिक्षा परिषद के लिपिकीय संवर्ग के सभी पदों पर सीधी का नियम होने से समूह ‘घ’ के कर्मचारियों की लिपिकीय संवर्ग में प्रोन्नति नहीं हो पा रही थी। समूह ‘घ’ के कर्मचारी भी काफी दिनों से संवर्ग के पुनर्गठन की मांग कर रहे थे। पुनर्गठन के बाद अब कनिष्ठ लिपिक जहां कनिष्ठ सहायक के नाम से जाने जाएंगे, वहीं वरिष्ठ लिपिकों का पद नाम वरिष्ठ सहायक हो जाएगा।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि नये ढांचे में समूह ‘घ’ के कर्मचारियों को एक ओर जहां प्रोन्नति का अवसर मिलेगा, वहीं दूसरी ओर इनकी प्रोन्नति से रिक्त होने वाले पदों पर नई भर्ती हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में प्राविधिक शिक्षा विभाग के सचिव भुवनेश कुमार कहते हैं कि व्यावसायिक शिक्षा परिषद में लिपिकीय संवर्ग के पद निर्धारण में विसंगतियों को दूर किया गया है। नये सिरे से हुए पुनर्गठन में पदनाम के साथ वेतन बैंड में भी बदलाव किया गया है। समूह घ  कर्मचारियों को पहली बार प्रोन्नति का मौका दिया गया है।

पदनाम के साथ वेतन बैंड भी बदला
पुनर्गठन के बाद वरिष्ठ सहायक के लिए तय वेतन बैंड 2400 को बढ़ाकर 2800 और पद संख्या भी 3 से 5 कर दी गई है। इसी तरह कनिष्ठ लिपिक को भी कनिष्ठ सहायक का पदनाम दिया गया है और इनका वेतन बैंड भी 1900 से बढ़ाकर 2000 व पदों की संख्या भी 12 से बढ़ाकर 15 कर दी गई है।


वरिष्ठ सहायक के स्थान पर अब प्रधान सहायक होंगे और उनका वेतन बैंड 2800 के स्थान पर 4200 होगा। वरिष्ठ गोपनीय सहायक का पद समाप्त कर दिया गया है। कार्यालय अधीक्षक ग्रेड-2 के पद को प्रशासनिक अधिकारी का पदनाम दिया गया है और इसके लिए 4200 के स्थान पर 4600 वेतन बैंड निर्धारित किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed