फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   20 people got ill after eating sweet in Lucknow.

पूजा के बाद प्रसाद का लड्डू खाकर 20 लोग हुए बीमार, हड़कंप

Mon, 18 Jul 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 Jul 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
20 people got ill after eating sweet in Lucknow.
अस्पताल में भर्ती महिलाएं - फोटो : amar ujala

लखनऊ के हजरतगंज स्थित नरही में आयोजित पूजा समारोह में प्रसाद के तौर पर बांटा गया खोए का लड्डू खाकर 20 लोग बीमार हो गए। बीस लोगों में 19 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं।

विज्ञापन


प्रसाद खाने के बाद एक साथ कुछ पल के भीतर लोगों को तेज पेट दर्द के साथ उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। इसके बाद परिवारीजन पीड़ितों को लेकर सिविल अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे तो वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ मिलकर इलाज शुरू किया।
विज्ञापन


देर शाम करीब आठ बजे परिवार कल्याण एवं मातृ शिशु कल्याण राज्यमंत्री रविदास मेहरोत्रा ने पीड़ितों का हालचाल लिया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सभी मरीजों की हालत ठीक है और सुबह तक डिस्चार्ज कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरही के अतुल जायसवाल के घर सोमवार को पूजा थी। अतुल जायसवाल ने बताया कि घर में पूजा खत्म होने के बाद पिन्नी खिलाने की रस्म हो रही थी। इसी में पूजा में शामिल हुए लोगों को खोए से बना लड्डू बांटा गया। लड्डू बनाने के लिए खोया नाका खोया मंडी से रविवार शाम को लाए थे।

एक घंटे के अंदर ही बिगड़ने लगी हालत

20 people got ill after eating sweet in Lucknow.

सुबह पूजा से पहले घर पर आई महिलाओं ने खोया और चावल के मिश्रण से लड्डू बनाया गया। दोपहर दो बजे पूजा खत्म होने के बाद मिठाई को घर पर आए लोगों को वितरित किया गया।

प्रसाद खाने के एक घंटे बाद करीब तीन बजे भाई की पत्नी नीलम जायसवाल और परिवार के अन्य सदस्यों की तबियत खराब होने लगी। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले सभी को पेट दर्द के साथ उल्टी दस्त की शिकायत हो गई।

आनन-फानन में परिवारीजन सभी को लेकर करीब साढ़े तीन बजे अस्पताल पहुंचे तो वहां अफरा-तफरी मच गई। ईएमओ डॉ. केएस मौर्या ने इसकी जानकारी चिकित्सा अधीक्षक को दी। इसके बाद एमएस डॉ. आशुतोष दुबे के नेतृत्व में ईएमओ डॉ. केएस मौर्या, डॉ. संध्या, डॉ. सुरेंद्र देव की टीम इलाज में जुटी।

धीरे-धीरे इमरजेंसी पहुंचने वाले बीमार लोगों की संख्या 20 पहुंच गई। ट्रीटमेंट रूम में प्राथमिक उपचार के दौरान इमरजेंसी वार्ड में पहले से भर्ती मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। इसके बाद 18 मरीजों को भर्ती किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद 100 से अधिक परिवारीजन इमरजेंसी पहुंच गए।

उपचार के बाद डॉक्टरों की निगरानी में, ये 20 लोग हुए बीमार

20 people got ill after eating sweet in Lucknow.

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि सभी लोगों को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत के बाद इमरजेंसी लाया गया था। प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी को निगरानी में रखने के लिए भर्ती किया गया। सभी की हालत ठीक है और कोई खतरे वाली बात नहीं है।

डॉक्टरों की टीम फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित मरीजों की निगरानी कर रही है। देर शाम करीब आठ बजे मंत्री रविदास मेहरोत्रा पीड़ितों का हालचाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे। मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को बेहतर उपचार मुहैया कराने का निर्देश दिया।

ये 20 लोग हुए बीमार
नीलम जायसवाल (40), रेखा जायसवाल (40), मधु जायसवाल (45), पूजा जायसवाल (42), रूपा जायसवाल (29), शशि साहू (60), लता रानी (65), सुनीता (25), सावित्री देवी (65), पल्लवी (15), राधिका (80), शांति देवी (50), माध्ऱरी (40), प्रियंका (23), वर्तिका (40), रूमी (20), रोहन (3) जबकि एक बच्चे वेदांत की हालत अधिक खराब होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed