फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   20 IAS officers will get promotion as Additional Chief Secretary in Uttar Pradesh.

यूपी के 20 आईएएस अधिकारी जल्द बनेंगे अपर मुख्य सचिव, इन अफसरो का होगा प्रमोशन

Wed, 10 Jun 2020 12:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 10 Jun 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
20 IAS officers will get promotion as Additional Chief Secretary in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश सरकार 1988 व 1989 बैच के आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति देने जा रही है। आइएएस संवर्ग से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शासन ने प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव पद के लिए 20 पदों के सृजन का प्रस्ताव किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर सिद्धांत रूप में सहमति दे दी है। इसके लिए पद सृजन संबंधी कार्यवाही शुरू हो गई है।

विज्ञापन


वित्त विभाग इसके औचित्य पर विचार कर रहा है। 1988 बैच के अधिकारी जनवरी-2019 से ही पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश में कार्यरत 20 आईएएस अधिकारी प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नत होंगे।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार पिछले कई वर्षों से एक जनवरी को आईएएस अधिकारियों के एक बैच को प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव पद (मुख्य सचिव वेतनमान) पर पदोन्नति देती रही है। 2018 में सरकार ने 1986 बैच को नियमित पदोन्नति तथा 1987 बैच को इस परंपरा से हटकर कुछ महीने पहले पदोन्नति दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


1987 बैच में अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी व अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मितल जैसे अधिकारी शामिल थे। 1988 बैच को न तो जनवरी 2019 में अगले बैच के रूप में पदोन्नति मिली और न ही जनवरी 2020 में परंपरा के मुताबिक समय पर। इससे आईएएस संवर्ग में नाराजगी थी।

1988 बैच के ये अधिकारी बनेंगे अपर मुख्य सचिव

आलोक कुमार प्रथम, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास, एनआरआई, आईटी एवं इलेक्टानिक्स  - डॉ. रजनीश दुबे, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा - राजन शुक्ला, प्रमुख सचिव नागरिक सुरक्षा - नवनीत कुमार सहगल, प्रमुख सचिव एमएसएमई - एमवीएस रामी रेड्डी, प्रमुख सचिव सहकारिता - मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव पंचायतीराज व ग्राम्य विकास - टी. वेंकटेश, प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन - अरविंद कुमार, प्रमुख सचिव ऊर्जा - एस. राधा चौहान, प्रमुख सचिव बाल विकास, महिला कल्याण, प्राविधिक व व्यावसायिक शिक्षा

1988 बैच के ये अधिकारी बनेंगे अपर मुख्य सचिव
- शशि प्रकाश गोयल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, नागरिक उड्डयन व राज्य संपति - देवेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव कृषि - मोनिका सहगल गर्ग, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा - आराधना शुक्ला, प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा - डिंपल वर्मा, प्रमुख सचिव युवा कल्याण - प्रशांत त्रिवेदी, प्रमुख सचिव आयुष - मनोज सिंह, प्रमुख सचिव समाज कल्याण - अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण - सुरेश चंद्रा, प्रमुख सचिव श्रम - संजय आर. भूसरेड्डी, प्रमुख सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना व आबकारी - अनिल कुमार-प्रथम, प्रमुख सचिव होमगार्ड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed